खबरेंदेवरिया

देवरिया से दुःखद खबर : धान के खेत में काम कर रही महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत

Deoria News : देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र (Rampur Karkhana thana area) में आकाशीय बिजली गिरने से धान के खेत में काम कर रही एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद घर में मातम मच गया।

आकाशीय बिजली गिरने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई थी। जानकारी होने पर जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खेत में काम कर रही थी

दरअसल देवरिया में बुधवार को भारी बारिश की संभावना जताई जा रही थी। जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के देसही देवरिया गांव के रहने वाले डिग्री प्रसाद की पत्नी कर्म दानी देवी नहर के पास स्थित खेत में बुधवार को धान के फसल की निराई कर रही थी।

चपेट में आ गई

परिजनों ने बताया कि देर शाम को खेत के पास आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में कर्म दानी देवी आ गई। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई और अचेत होकर खेत में गिर पड़ी। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया और परिजनों को हादसे की सूचना दी।

खेत में पहुंचे

मृतका के पति डिग्री प्रसाद और पुत्र ओमप्रकाश तत्काल अपने खेत में पहुंचे, लेकिन तब तक झुलसी महिला दम तोड़ चुकी थी। इसके बाद घर में मातम मच गया। परिजन बदहवास हो गए। सबका रो रो कर बुरा हाल है। हर कोई इस दैविक आपदा से दुखी था। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

टीम को भेजा

जानकारी मिलते ही रामपुर कारखाना थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने एसआई सुमित कुमार राय और आधा दर्जन सिपाहियों को मौके पर भेजा। पुलिसकर्मियों ने शव का पंचनामा कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हल्का लेखपाल को घटना की सूचना दी गई है। वह अपने स्तर से भी कार्रवाई करेंगे।

Related posts

Deoria news : नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने हाट बाजार में जाकर महिलाओं का बढ़ाया उत्साह, उत्पादों की ली जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम अखंड प्रताप सिंह ने विभागों का किया दौरा : अधिकारियों को दिए ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

इस साल के अंत तक Gorakhpur Link Expressway पर फर्राटा भरेंगे वाहन : 73 प्रतिशत काम पूरा, जानें क्यों खास है ये प्रोजेक्ट

Rajeev Singh

यूपी में 1.30 करोड़ से अधिक परिवारों को मिलने लगा शुद्ध पेयजल : सीएम योगी ने विंध्य-बुंदेलखंड में हर घर जल की दी डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

85 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंचा हैशटैग 6 साल यूपी खुशहाल : दुनिया ने माना सीएम योगी का लोहा

Swapnil Yadav

गोरखपुरवासियों के लिए 2 दिन रहेंगे बेहद खास : सीएम देंगे 4 लेन सड़कों की सौगात, खिलाड़ियों का बढ़ाएंगे उत्साह

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!