उत्तर प्रदेशखबरें

कार्रवाई : यूपी विधानसभा चुनाव में पकड़ा गया 42 करोड़ का हजारों किग्रा ड्रग, 90 करोड़ कैश बरामद

Uttar Pradesh : यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि विधानसभा चुनाव -2022 (UP Vidhansabha Chunav-2022) के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश भर में लागू आदर्श आचार संहिता को सुनिश्चित कराने के लिये सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से अब तक कुल 1,20,07,180 प्रचार सामग्री हटायी गयी है।

इसमें से सार्वजनिक स्थानों से 90,09,556 एवं निजी स्थानों से 29,97,624 प्रचार सामग्री हटायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि अब तक सार्वजनिक स्थानों से वाल राइटिंग के 6,03,540 पोस्टर के 39,00,251 बैनर के 29,67,157 तथा 15,38,608 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी है। इसी प्रकार निजी स्थलों से वाल राइटिंग के 2,59,762 पोस्टर के 13,29,771 बैनर के 8,64,205 तथा 5,43,886 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी।

2039 लाइसेंस निरस्त

पुलिस विभाग द्वारा अब तक 8,93,703 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये गये है। इसमें से बुधवार को 622 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये गये। अब तक 630 लाइसेन्स जब्त किए गए तथा 2039 लाइसेन्स निरस्त किये गये। इसी प्रकार सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुये 32,71,496 लोगों को पाबन्द किया गया हैं।

73 एफआईआर दर्ज

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में अब तक विभिन्न धाराओं में 1855 एफआईआर दर्ज करायी गयी है। इसमें से बुधवार को विभिन्न धाराओं में 73 एफआईआर दर्ज की गयी। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा अब तक 9689 शस्त्र, 10052 कारतूस, 229 विस्फोटक एवं 313 बम बरामद किये गये। पुलिस विभाग द्वारा रेड डालकर अवैध शस्त्र बनाने वाली 184 फैक्ट्रियों को सीज किया गया।

90 करोड़ कैश बरामद   

अधिकारी ने आगे बताया, पुलिस विभाग एवं आयकर विभाग की कार्रवाई में अब तक 89.89 करोड़ रूपये से अधिक का कैश बरामद किया गया है। आयकर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 1.75 करोड़ रुपये की बरामदगी की जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा अब तक 52.54 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की 19,29,054 लीटर मदिरा जब्त की गयी हैं।

42 करोड़ का ड्रग पकड़ा

इसी प्रकार नारकोटिक्स एवं पुलिस विभाग द्वारा अब तक 42.99 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य का 15,763 किग्रा ड्रग्स जब्त किया गया है। साथ ही पुलिस एवं आयकर विभाग द्वारा अब तक लगभग 38.28 करोड़ रुपये मूल्य की 339 किग्रा की बहुमूल्य धातुएं बरामद की गयी। इसके अतिरिक्त लगभग 66.18 करोड़ रूपये मूल्य की अन्य वस्तुएं भी बरामद की गयी हैं।

Related posts

योगी आदित्यनाथ भारत रत्न डॉ अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित : यूपी में गुंडाराज खत्म करने का मिला इनाम

Shweta Sharma

रूस-यूक्रेन युद्ध : यूपी के 700 से ज्यादा नागरिक फंसे, इन वेबसाइट और नंबर से मिलेगी जानकारी

Abhishek Kumar Rai

पुलिस हिरासत में मौत : पीड़ित परिवार से मिलेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, प्रियंका गांधी बोलीं- रक्षक भक्षक बन चुके हैं

Sunil Kumar Rai

डीएम ने 4 कोऑपरेटिव सचिवों को किया सस्पेंड : उर्वरक की बिक्री में मनमानी करते मिले, किसानों की शिकायत पर हुआ एक्शन

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण, इसी सत्र से आरम्भ होंगे शैक्षणिक कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

उत्तर प्रदेश में ‘ई-पड़ताल’ से होगी फसलों की देखभाल : सभी जिलों में होगा अपनी तरह का खास डिजिटल क्रॉप सर्वे

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!