उत्तर प्रदेशखबरें

योगी आदित्यनाथ भारत रत्न डॉ अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित : यूपी में गुंडाराज खत्म करने का मिला इनाम

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारतरत्न डॉ अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को मुंबई के श्री षणमुखानंद ऑडिटोरियम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारतरत्न डॉ. अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित किया है। योगी आदित्यनाथ का यह अवार्ड यूपी विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने लखनऊ से आकर ग्रहण किया।

गुंडाराज खत्म करके प्रदेश को बनाया भयमुक्त : कोविंद
बुद्धांजलि रिसर्च फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे रामनाथ कोविंद ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में गुंडाराज खत्म करके प्रदेश को भयमुक्त बनाने का काम किया है। वहीं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि योगी आदित्यनाथ हमारे मित्र हैं और उत्तर प्रदेश में गुंडे, माफिया आज उनके नाम से थर थर कांप रहे हैं।

कार्यालयों में बाबा साहेब की फोटो लगवाना सराहनीय
डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि योगी जी ने उत्तर प्रदेश के सरकारी महकमों में डॉ. अंबेडकर की फोटो लगाने का आदेश देकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में डॉ. अंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केंद्र बना कर योगी आदित्यनाथ ने माई साहब डॉ. सविता अंबेडकर के सपनों को पूरा किया है। योगी आदित्यनाथ आज दलितों-वंचितों के मसीहा बन चुके हैं।

दलित, पिछड़े और वंचितों के हित में कर रहे काम : कैलाश मासूम
बुद्धांजलि फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष और कार्यक्रम के आयोजक कैलाश मासूम ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को भारत रत्न डॉ. अंबेडकर अवार्ड देकर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। योगी सरकार दलितों, पिछड़ों और वंचितों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है, सबको साथ लेकर चल रही है।

इस अवसर पर फ़िल्म अभिनेता प्रेम चोपड़ा, उदित नारायण और राजपाल यादव सहित देश के अन्य क्षेत्रों से आयी प्रतिभाओं को भी 13वें भारतरत्न डॉ. अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Related posts

जिम्मेदारी : एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी की पहल पर मानस को राहत कोष से मिली मदद, जताया आभार

Sunil Kumar Rai

सीडीओ ने रामपुर चंद्रभान स्कूल का किया निरीक्षण : डायट प्राचार्य से जवाब तलब, बीएसए को दिए ये आदेश

Pushpanjali Srivastava

BIG NEWS : गौतमबुद्ध नगर के 40 गांवों में मत्स्य पालन के लिए दो दिन होगी तालाबों की नीलामी, ऐसे ले सकेंगे हिस्सा

Abhishek Kumar Rai

राहत : Air Asia ने थाइलैंड और मलेशिया के लिए उड़ानें शुरू कीं, जानें पूरा शेड्यूल

Sunil Kumar Rai

जरूरी पहल : ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर बदलेंगे बुंदेलखंड क्षेत्र का भविष्य, टूरिज्म का सेंटर बनेंगे किले, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!