खबरेंदेवरिया

Deoria News : इस बरसात शहर के लोगों को मिलेगी जल भराव से मुक्ति, डीएम ने दिए ये आदेश

-डीएम ने किया कुर्ना नाला परियोजना का निरीक्षण

-कार्य गति तेज करने के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश

-निर्माणाधीन नाले के इर्द-गिर्द जलभराव वाले स्थलों को चिन्हित कर लिंक करने की योजना बनाने का निर्देश

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने बुधवार की सुबह खोराराम स्थित कुर्ना नाला परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के संबन्ध में आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि उक्त परियोजना में अलग-अलग स्थानों पर खुदाई की जा रही है। लगभग 600 मीटर ट्रेंच बन चुकी है, जिसमें से 550 मीटर राफ्ट का कार्य पूर्ण हो चुका है। ट्रेंच के दोनों ओर सरिया डालने का कार्य जारी है। मौके पर कार्य होता हुआ मिला।

जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित हो

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कतरारी मोड़ के निकट जलभराव की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने तीन दिन के भीतर पुरानी पुलिया को कुर्ना नाले से लिंक करने का निर्देश दिया, जिससे जल निकासी शुरू हो जाये और स्थानीय नागरिकों को जलभराव से होने वाली असुविधा से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के इर्द-गिर्द जलभराव वाले स्थलों को चिन्हित किया जाए, जिससे उन्हें कुर्ना नाले से लिंक करते हुए जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

समझौता क्षम्य नहीं होगा

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था मेसर्स नन्द एंड सन्स के प्रतिनिधि को कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 41 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह परियोजना जल निकासी की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसे स्वीकृत डिजाइन एवं एस्टीमेट के आधार पर ही बनाया जाए। उससे किसी भी प्रकार का समझौता क्षम्य नहीं होगा।

सड़क को क्षति नहीं होनी चाहिए

डीएम ने हिदायत भी दी कि निर्माण के दौरान किसी भी दशा में सड़क को क्षति नहीं होनी चाहिए। साथ ही परियोजना स्थल पर निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। इस दौरान ईओ नगर पालिका रोहित सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम (शहरी) प्रदीप चौरसिया सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

सीएम सिटी गोरखपुर में 14 साल की किशोरी से दरिंदगी : 3 युवकों ने बंधक बनाकर तीन दिन तक किया रेप

Abhishek Kumar Rai

छुट्टा पशुओं की समस्या हो तो इन नंबरों पर करें शिकायत : पीएमयू करेगी निस्तारण

Sunil Kumar Rai

देवरिया : डीएम आशुतोष निरंजन ने 3 लेखपालों को निलंबित किया, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

लोकसभा उपचुनाव नतीजे : सीएम योगी ने इन्हें समर्पित की जीत, सूर्य प्रताप शाही और सुरेश खन्ना को दिया धन्यवाद

Sunil Kumar Rai

गरीबी हटाने में यूपी सबसे आगे : सीएम योगी के प्रयासों से हुआ संभव, पढ़ें नीति आयोग की पूरी रिपोर्ट

Shweta Sharma

BIG NEWS : कुख्यात तस्कर अनवर की 71 लाख की संपत्ति कुर्क, 20 सालों से कर रहा अवैध कारोबार, 24 से ज्यादा मुकदमे दर्ज

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!