खबरेंदेवरिया

Leena Manimekalai Kali poster : देवरिया में भाजपा नेता ने फिल्म निर्माता लीना मनिकमेलाई पर कार्रवाई की मांग की, काली के पोस्टर पर जताई आपत्ति

Deoria News : फिल्म निर्माता लीना मनिमेकलाई (Leena Manimekalai) की फिल्म काली का विरोध पूरे देश में हो रहा है। लोग इस फिल्म को हिंदुओं की भावनाएं आहत करने वाला बताकर निर्माता के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। देवरिया में भारतीय जनता पार्टी के नेता संतोष कुमार तिवारी ने भी पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma IPS) को इस संबंध में एक शिकायती पत्र दिया है।

संतोष कुमार तिवारी ने कहा है कि फिल्म निर्माता लीना मनिमेकलाई ने अपनी फिल्म काली का पोस्टर शेयर किया है। इसको कनाडा फिल्म फेस्टिवल में रिलीज किया गया है। यह आपत्तिजनक डॉक्यूमेंट्री फिल्म हिंदुओं की आराध्य देवी मां काली पर बनाई गई है।

भावनाएं आहत हुई हैं

फिल्म के पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया है। पोस्टर में मां काली के एक हाथ में त्रिशूल है और दूसरे हाथ में एलजीबीटीक्यू समुदाय का झंडा थमाया गया है। भाजपा नेता ने कहा है कि फिल्म निर्माता के इस पोस्टर से देश के करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

बर्दाश्त नहीं करेगा समाज

भाजपा नेता ने फिल्म निर्माता पर योजनाबद्ध तरीके से हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने और उन्हें भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लीना का शेयर किया गया पोस्टर हिंदू समाज और देवी- देवताओं का अपमान है। इसे समुदाय कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

कार्रवाई की जाए

उन्होंने एसपी संकल्प शर्मा से कहा है कि फिल्म निर्माता का पोस्टर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। करोड़ों लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए निर्माता लीना मनिमेकलाई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

Related posts

DEORIA NEWS : संविदा मनरेगा कर्मियों ने दिया ब्लॉक पर धरना, मांगें पूरी नहीं हुईं तो करेंगे बड़ा आंदोलन

Abhishek Kumar Rai

मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम बोलीं : UP Global Investors Summit 2023 से साकार होंगे युवाओं के सपने

Rajeev Singh

अच्छी खबर : 6 महीने में 10 हजार पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति करेगी योगी सरकार, स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिखाई देंगे बड़े बदलाव

Harindra Kumar Rai

जल्द होगा शुक्रतीर्थ विकास परिषद का गठन : तैयारियां पूरी, मां गंगा की धारा को लाने का सपना हुआ साकार

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : ग्राम समाधान दिवस में विकास विभाग की 150 से ज्यादा शिकायतें मिलीं, हुई ये कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

देवरिया के हर कॉलेज के एक अध्यापक को रेडक्रॉस देगा फर्स्ट एड ट्रेनिंग : डीएम ने की सोसायटी के योगदानों की सराहना

Shweta Sharma
error: Content is protected !!