खबरेंदेवरिया

जल्द होगा सलेमपुर बस स्टैंड का शिलान्यास : खुखुंदू बनेगा ब्लॉक, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

Deoria News : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सलेमपुर में आयोजित आरएल एकेडमी में प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार एवम प्रदेश सरकार के किए गए कार्यों को ऐतिहासिक बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानस को आशा, उत्साह, आत्मविश्वास एवं नवाचार से भरने वाले सेवा, सुरक्षा, सुशासन और समग्र विकास के गौरवशाली एवं निर्माणकारी 09 वर्ष पूर्ण हुए। मंत्री ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने अपने 9 साल के कार्यकाल में धारा 377 हटाया, अयोध्या में मन्दिर का निर्माण शुरू कराया, जो 22 जनवरी 2024 को पूर्ण होगा। यह नए युग का भारत है।

उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहचान विश्व पटल पर है। साल 2014 में लाल किले से प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की बात की, उसी के तहत आज शहरों और गांवों में कचरों के लिए प्रबन्ध किया जा रहा है। आज देश में एक्सप्रेसवे का जाल बिछ रहा है।

प्रधानमंत्री के 9 सालों में गरीबों के लिए तमाम योजनाएं चलायी जा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास सलेमपुर, मझौलीराज एवं लार में 4000 से अधिक मिला है। सलेमपुर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से विगत 15 महीनों में गरीब जनता के ईलाज हेतु 7 करोड़ रुपये निर्गत हुये। प्रदेश सरकार जल्द ही सलेमपुर में बस स्टैण्ड का शिलान्यास करेगी।

राज्य मंत्री ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सलेमपुर मिनी डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की तर्ज पर 100 बेड का अस्पताल बनेगा। 4.84 लाख से हॉस्पिटल पर हेल्थ एटीएम मशीन स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि तकिया धरहरा में नदी कटान रोकने हेतु बोल्डर का निर्माण होगा। बच्चों के खेलने के लिए मिनी स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि खुखुन्दू को नया विकास खण्ड बनाये जाने का कार्य चल रहा है। परशुराम धाम सोहनाग में सुंदरीकरण का कार्य, खेमादेई में विद्युत सब स्टेशन का निर्माण, बिजली व्यवस्था हेतु हर जगह सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण किया जा रहा है। सलेमपुर विधानसभा में अब तक 85 सड़कें मनरेगा से बन रही हैं। रामपुर बुजुर्ग में अमृत सरोवर का निर्माण, अहिरौली लाला में खेल का मैदान स्वीकृति हो गया है।

मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महासम्पर्क अभियान के तहत प्रेस वार्ता कर रही है, जिसमें केन्द्र सरकार एवम प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस अवसर पर कन्हैया लाल जायसवाल, अशोक पाण्डेय, अमरेश सिंह बबलू, विनय पाण्डेय, अशोक तिवारी, दीपक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Related posts

जरूरी खबर : आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थी तुरंत करें आवेदन, 22 सितंबर तक एक्टिव रहेगा लिंक

Sunil Kumar Rai

9 आंगनवाड़ी केंद्रों का हुआ लोकार्पण : सांसद-विधायक और जिलाधिकारी ने कार्यकत्रियों के कार्यों को सराहा, कही ये बड़ी बात       

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में 14 लाख से ज्यादा बच्चों को दी जाएगी ये खास दवाई, निजी स्कूलों में भी चलेगा अभियान

Harindra Kumar Rai

राजस्व : जीएसटी की चोरी रोकने के लिए योगी सरकार बरतेगी सख्ती, बनी ये योजना

Satyendra Kr Vishwakarma

Lok Adalat : 3 जुलाई को लगने वाली लोक अदालत की तैयारियां पूरी, इस प्रक्रिया का करना होगा पालन

Abhishek Kumar Rai

तैयारी : देवरिया में आयोजित होगा अमृत योग सप्ताह, 5 लाख लोग करेंगे योग

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!