खबरेंमनोरंजन

परिणीति चोपड़ा के सवाल पर हंस पड़े राघव चड्ढा : इस अंदाज में दिया जवाब

New Delhi : बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा इन दिनों लगातार अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जब से दोनों को एक साथ नजर आये हैं, तब से ही दोनों के अफेयर की खबरें तेज हो गई हैं। यहां तक कि बात सगाई तक पहुंच चुकी है। कहा ये भी जा रहा कि राघव और परिणीति अप्रैल के महीने में सगाई करने जा रहे हैं। वहीं, इस बार फिर राघव ने अपने बयान से परिणीति के साथ अपने अफेयर की अफवाह को हवा दे दी है।

आपको बता दें कि हाल ही में राघव चड्ढा से एक बार फिर परिणीति को लेकर सवाल पूछे गए। हालांकि, पहले की तरह ही राघव ने परिणीति के साथ अफेयर की खबरों पर चुप्पी साध रखी थी, लेकिन राघव ने हंसते हुए कहा, ‘आज जश्न मनाइए कि आम आदमी पार्टी नेशनल पार्टी बनी है। इसके बाद और भी कई जश्न मनाने के मौके आएंगे।

वहीं, चड्ढा के इस बात को सुनने के बाद फैंस का कहना है कि वह परिणीति और अपने सगाई के जश्न की बात कर रहे हैं। राघव के इस बयान ने एक बार फिर अफवाह को हवा दे दी है। फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही राघव और परिणीति अपनी सगाई का एलान करेंगे। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा के भारत आने से दोनों की सगाई की खबरें आने लगी थीं। कहा जा रहा था कि प्रियंका अपने वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के प्रमोशन के अलावा राघव और परिणीति के रोके में शामिल होने के लिए भारत आई हैं। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ।

इससे पहले भी कई ऐसे मौके आए हैं, जब दोनों के रिश्ते की खबरों ने तूल पकड़ा है। दरअसल, परिणीति और राघव दोनों ने लंदन में पढ़ाई की है और दोनों ही क्लासमेट रह चुके हैं। हाल ही में एयरपोर्ट पर दोनों को एक साथ देखा गया था। इससे पहले दोनों ने एक साथ डिनर करने पहुंचे थे।

हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों का रिश्ता तय माना जा रहा है, क्योंकि कई सेलेब्स दोनों को बधाई दे चुके हैं। परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई की खबरों को लेकर गायक हार्डी संधू ने बयान दिया था। हार्डी ने कहा था कि उन्होंने परिणीति को फोन कर बधाई भी दे दी है। वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा भी ट्वीट कर राघव और परिणीति को बधाई दे चुके हैं।

Related posts

देवरिया को मिला 1100 करोड़ का निवेश : हजारों को मिलेगा रोजगार, जानें इंवेस्टर्स समिट में क्या रहा खास

Rajeev Singh

स्वेज इंडिया और ट्रैफिक पुलिस ने चलाया सड़क जागरूकता अभियान : लोगों को किया जागरूक

Abhishek Kumar Rai

पिपरा चंद्रभान गौ संरक्षण केंद्र में मिलीं तमाम खामियां : सीडीओ ने केयर टेकर पर की कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में चला बुलडोजर : औद्योगिक आस्थान से हटा अतिक्रमण, प्रशासन ने की कार्रवाई

Laxmi Srivastava

समाधान दिवस में सुलझे 41 प्रकरण : डीएम और एसपी ने बरहज तहसील में की सुनवाई, भाटपाररानी में आए सर्वाधिक 81 मामले

Sunil Kumar Rai

पहले जनता का ध्यान फिर देव अनुष्ठान : गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान लगातार तीन दिन जनता से मिले मुख्यमंत्री योगी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!