खबरेंदेवरिया

सोहनाग धाम को दिया जाएगा पौराणिक स्वरूप : निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, वैदिक मंत्रोच्चार से की भगवान परशुराम की पूजा

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आज पौराणिक धार्मिक स्थल सोहनाग धाम में पर्यटन विभाग द्वारा कराई जा रही निर्माण परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि सोहनाग धाम को लोक श्रद्धा के अनुरूप पैराणिक स्वरूप दिया जाएगा। यह जन आस्था का प्रमुख केंद्र है। पर्यटन विभाग द्वारा भगवान परशुराम मंदिर परिसर का विकास एवं सरोवर के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। परियोजना के पूर्ण होने के पश्चात बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होगा, जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि 5.23 करोड़ रुपये की लागत से श्री परशुराम मंदिर तपोस्थली, सोहनाग धाम का विकास किया जा रहा है। परियोजना के तहत सरोवर के चारों ओर घाट का निर्माण, कथा मंडप एवं चेंज रूम, फ़साड लाइटिंग, सोलर लाइट, इंटरलॉकिंग, हॉर्टिकल्चर एवं प्लांटेशन, भव्य प्रवेश द्वार, सीटिंग बेंच सहित कई कार्य किया जा रहा है। मौके पर कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम की पूजा भी की। उन्होंने मंदिर के पुजारियों से मंदिर क्षेत्र के विकास के संबन्ध में विस्तृत चर्चा भी की।

पुजारी श्रीनारायण पांडेय ने मंदिर की ऐतिहासिकता एवं धार्मिक महत्व के विषय में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने एसडीएम सलेमपुर को सरोवर के आसपास के स्थलों पर अवैध अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया। इस दौरान पर्यटन सूचनाधिकारी प्राण रंजन सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

हेतिमपुर नगर पंचायत के 14 वार्डों का परिसीमन पूरा : इन विभूतियों के नाम पर हुआ नामकरण

Swapnil Yadav

बॉर्डर और राज्यों से जुड़ी सीमा पर निगाह रखेगी योगी सरकार, किसानों को इस आधार पर मिलेगा उर्वरक, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

1.25 करोड़ परिवारों को दिसंबर तक मिलेगा पट्टे की जमीन का मालिकाना हक : सीएम योगी

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में डेढ़ लाख से ज्यादा किसानों की रूकेगी सम्मान निधि, जानें वजह

Rajeev Singh

Survey : देवरिया पुलिस के व्यवहार से खुश हैं या नाखुश, सोशल मीडिया पर बताएं

Sunil Kumar Rai

DEORIA : पेंशन स्कीम में पिछड़े देवरिया के ये ब्लॉक, वृक्षारोपण में 2 विकास खंड लक्ष्य से चूके, सीडीओ ने दी चेतावनी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!