खबरेंदेवरिया

अनुसूचित मोर्चा के जरिए मतदाताओं को साधेगी भाजपा : देवरिया में 25 फरवरी को होगा प्रशिक्षण

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिले की बैठक मंगलवार को औरा चौरी पार्टी कार्यालय पर हुयी। बैठक में आगामी 25 फरवरी को होने वाले अनुसूचित मोर्चा के जिले के प्रशिक्षण की तैयारियों और भाजपा सरकार के अनुसूचित जाति के लिये किये जा रहे कार्यों को लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।

बैठक को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री अनुसूचित मोर्चा दीपक कुमार ने कहा कि 25 फरवरी को जिले स्तर पर प्रशिक्षण होगा, जिसमें क्षेत्र और प्रदेश के पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। इसके लिये तैयारी आज से शुरू हो जाये।

क्षेत्रीय महामंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट में केंद्र सरकार के अनुसूचित जाति समाज के लिए आवंटित एक लाख 59 हजार करोड़ रुपये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुसूचित समाज के उत्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रही है, क्योंकि उनकी योजनाएं अन्त्योदय से प्रेरित हैं।

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी का हमेशा से प्रयास रहा है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी मुख्य धारा से जोड़ा जाए। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाएं भी पिछड़े और गरीब वर्ग को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रही हैं।

इन सभी योजनाओं को हमें अनुसूचित वर्ग के लोगों तक सम्पर्क करके बताना है। अनुसूचित समाज को यह बताना है कि अनुसूचित वर्ग के लोगों का सम्मान केवल और केवल भाजपा ने ही किया, बाकी दलों ने अनुसूचित वर्ग को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।

बैठक की अध्यक्षता मोर्चाध्यक्ष राजन सोनकर ने तथा संचालन महामंत्री रामप्यारे डाक्टर ने किया। बैठक को भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र, कार्यालय मंत्री मारकंडेय गिरी, मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया।

बैठक में रामनरेश पासवान, अतुल पासवान नन्हे, आदित्य पासवान, हरेन्द्र प्रसाद, मुकेश कुमार, इन्द्रबदन पासवान, अनिल कन्नौजिया, जयन्त प्रसाद, डॉ राधेश्याम प्रसाद, कृष्ण कांत पासवान, धनेसर प्रसाद, निशांत कुमार, राकेश कुमार, राजेश कन्नौजिया आदि रहे।

Related posts

Deoria News : सीडीओ रवींद्र कुमार ने मेरुण्ड ग्राम भदिला प्रथम में अपनी मौजूदगी में कराया छिड़काव, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग करेगा यूपी में सभी शिक्षकों की भर्ती : सीएम योगी ने दिया ये आदेश

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : हटेंगे कम आय देने वाले आरएम-एआरएम, परिवहन मंत्री ने यूपी रोडवेज की कायापलट के लिए दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

डीएम अखंड प्रताप सिंह की लोगों से अपील : कृमि संक्रमण से बचाव के लिए रखें 6 सावधानी, साल भर में दो बार खाएं दवा

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया नगर पालिका में 30 गांव होंगे शामिल, विकास प्राधिकरण बनने की राह होगी आसान, देखें लिस्ट

Abhishek Kumar Rai

23 जनवरी को देवरिया में मानव श्रृंखला बनाकर हजारों छात्र देंगे ये संदेश : डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!