खबरेंदेवरिया

हर्षोल्लास से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस : जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Deoria News : जनपद में 75वाँ गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह राष्ट्र प्रेम व शहीदों के बलिदान पर आधारित विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। स्कूलों कॉलेजों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। सभी सरकारी/ गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ संविधान के उद्देशिका की शपथ ली गई। महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि भारत गणराज्य का हीरक जयंती(75वाँ वर्ष) एक अमिट क्षण है। आज ही के दिन संविधान लागू हुआ था। भारतीय संविधान में विविधता को समाहित किया गया है। प्रत्येक नागरिक के अधिकार संविधान में रक्षित हैं। यह अवसर स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को स्मरण करने का भी है, जिन्होंने 1857 से 1947 तक चले संघर्ष में अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। इन विचारों से हम एक बेहतर गणतंत्र एवं राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।

जिलाधिकारी ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक रूप से वंचित तबकों के उत्थान एवं उन्नयन के लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए। जिलाधिकारी ने प्रजातंत्र, संविधान एवं इसके मूल्यों को अक्षुण्ण रखने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। आज भारत की अर्थव्यवस्था ब्रिटेन से भी बड़ी है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय, एसडीएम न्यायिक मंजूर अहमद अंसारी, सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता, कर्मचारी एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

गोरखपुर में जल्द शुरू होगा पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय : सीएम योगी ने देखा प्रजेंटेशन, नेट जीरो एनर्जी के कंसेप्ट पर…

Sunil Kumar Rai

UP Election 2022 : मुफ्त शिक्षा, मुआवजा, पेंशन और रोजगार से मतदाताओं को लुभाएगी सपा, घोषणा पत्र में किए ये वादे

Abhishek Kumar Rai

UP : समाजवादी विजय यात्रा में बोले अखिलेश- जनता भाजपा का ‘झूठा खेल’ बिगाड़ देगी

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : 18 केंद्रों पर वनरक्षक परीक्षा में लागू रहेंगे ये प्रतिबंध, शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ एग्जाम

Satyendra Kr Vishwakarma

योगी के यूपी में बेरोजगारी दर घटकर हुई 2.6 फीसदी : मिशन रोजगार के तहत सीएम लगातार दे रहे युवाओं को नियुक्ति पत्र

Shweta Sharma

गोरखपुर : सीएम योगी ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का किया शुभारंभ, निवासियों को एक जगह मिलेगी ‘ट्रिपल डी’ सुविधा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!