खबरेंदेवरिया

जिलाधिकारी ने की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा : गवर्मेंट पॉलिटेक्निक देवरिया के निर्माण में देरी पर हुए नाराज, संस्थाओं को चेतावनी

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने मंगलवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे निर्माण परियोजनाओं की गहन समीक्षा की।

उन्होंने समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण परियोजनाएं गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही अकारण विलंब मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। डीएम ने कहा कि शासकीय परियोजनाओं के निर्माण में लापरवाही किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं होगी।

उन्होंने समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण परियोजनाओं के प्रभावी पर्यवेक्षण का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि किसी भी स्तर पर निर्माण परियोजना में कोई समस्या आ रही हो तो तत्काल उसे सीडीओ अथवा उनके संज्ञान में लाया जाए।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड द्वारा पुलिस लाइन में 150 पुलिसकर्मियों हेतु बनाए जा रहे हॉस्टल/ बैरक निर्माण की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने यूनिट इंचार्ज के विरुद्ध प्रबंध निदेशक को पत्र लिखने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने यूपी सिडको द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक देवरिया में एआईसीटीई द्वारा निर्धारित मानकों को पूर्ण करने हेतु कराये जा रहे भवन निर्माण के विलंब पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाये। डीएम ने प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत चयनित दो विद्यालयों की ड्राइंग अप्रूवल शीघ्र कराने के संबन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

डीएम ने यूपी राजकीय निर्माण निगम द्वारा पुलिस लाइन में जी प्लस 12 भवन प्रगति की विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्हें बताया गया कि एक टावर पूर्ण हो चुका है, जबकि दूसरे टॉवर में 7 मंजिल बन चुके हैं। जिलाधिकारी ने दूसरे टावर को भी शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।

डीएम ने यूपीपीसीएल द्वारा भवानी छापर में आईटीआई निर्माण, धमउर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लीलापुर आईटीआई परिसर में नवीन कक्ष निर्माण, कटियारी में प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार, बरियारपुर, बघौचघाट तथा महुआडीह थाना हेतु हो रहे नवीन भवन निर्माण, राजकीय डिग्री कॉलेज पथरदेवा में निर्माणाधीन लेक्चर हॉल, कॉमन हॉल, बैडमिंटन कोर्ट, हॉस्टल आदि की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, डीएफओ जगदीश आर, एएसपी डॉ राजेश सोनकर, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, डीपीओ कृष्णकांत राय सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

अभ्युदय योजना के 26 छात्रों को मिला मुफ्त टेबलेट : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और डीएम जेपी सिंह ने बढ़ाया उत्साह

Sunil Kumar Rai

25 नवंबर को देवरिया में रहेगा सार्वजनिक अवकाश : छुट्टी की तिथियों में हुआ बदलाव

Sunil Kumar Rai

इसी साल शुरू होगा वरूण बेवरेजेज गोरखपुर प्लांट : रोज 3 लाख लीटर दूध की होगी जरूरत, जानें क्या बोले मंत्री नंदी

Rajeev Singh

खाद की कालाबाजारी पर सख्ती : डीएम ने इन अधिकारियों को दी जिम्मेदारी, बिना दस्तावेज दिखाए नहीं मिलेगा उर्वरक

Sunil Kumar Rai

जल्द होगा शुक्रतीर्थ विकास परिषद का गठन : तैयारियां पूरी, मां गंगा की धारा को लाने का सपना हुआ साकार

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों को लेकर डीएम का बड़ा आदेश : सीएमओ और अफसरों संग की बैठक, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!