उत्तर प्रदेशखबरें

जल्द होगा शुक्रतीर्थ विकास परिषद का गठन : तैयारियां पूरी, मां गंगा की धारा को लाने का सपना हुआ साकार

Uttar Pradesh News : माफिया, भ्रष्टाचारी, अपराधी और बहन बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए डबल इंजन की सरकार महा काल है। बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाला कोई भी हो वो धरती पर नहीं रसातल में जाएगा। मुजफ्फरनगर में जो लोग पहले लोगों का पलायन कराते थे, आज वो खुद पलायन कर चुके हैं।

ये बातें शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि उन्हें भागवत भूमि शुक्रतीर्थ आने और यहां अक्षय वट को देखने का अवसर मिला है।

प्रदेश सरकार बहुत जल्द शुक्रतीर्थ विकास परिषद् का गठन करने जा रही है, इसे लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इससे पूर्व उन्होंने पौधरोपण करते हुए प्रदेशवासियों से एक-एक पेड़ लगाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने शुक्रतीर्थ में गायों को गुड़ खिलाया और मां गंगा की आरती भी की।

मां गंगा की पवित्र धारा का शुक्रतीर्थ से होकर गुजरने का सपना हुआ साकार
जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लगभग चार वर्ष बाद उन्हें भागवत भूमि का दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ है। मां गंगा की पवित्र धारा का शुक्रतीर्थ से होकर गुजरने का सपना आज साकार हो रहा है। मां गंगा इस लोक में कोटि कोटि जीवों के जीवन में सुख और समृद्धि का संचार कर रही हैं और अब इनकी धारा शुक्रतीर्थ से होकर गुजरेगी।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में फैले भारतवंशी यहां के कथा व्यास को बुलाकर श्रीमद भागतव कथा का श्रवण करके अपने जीवन को धन्य करते हैं। ये भारत को भारत बनाने वाली भूमि है। शकुंतला पुत्र महाराज भरत ने यहीं जन्म लेकर हस्तिनापुर की विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य किया।

पहले की सरकार के पास आपकी आस्था को सम्मान देने की फुर्सत नहीं थी
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और विरासत की नई गाथा को आगे बढ़ा रहा है। काशी में विश्वनाथ धाम हो या सोमनाथ से लेकर केदारनाथ, बद्रीनाथ और महाकाल का पुनरोद्धार। यही नहीं अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर आकार ले रहा है। ये कार्य पहले भी हो सकता था, मगर पहले की सरकार के पास आपकी आस्था को सम्मान देने की फुर्सत नहीं थी। उन्होंने न विरासत को सम्मान दिया, ना विकास को आगे बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द शुक्रतीर्थ विकास परिषद का गठन करने जा रही है। इससे विकास को नया आयाम मिलेगा, कनेक्टिविटी बढ़ेगी, रोजगार के अवसर पैदा होंगे और विकास के नये नये द्वार खुलेंगे। आज ओडीओपी में शामिल मुजफ्फरनगर का गुड़ पूरी दुनिया में मिठास घोल रहा है।

पलायन कराने वाले खुद पलायन कर गये हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी यूपी में पहले बेटियों की सुरक्षा पर ग्रहण लग गया था। पलायन शुरू हो गया था। अराजकता चरम पर थी, किसान परेशान थे, नौजवान बेरोजगार था। मगर आज बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाला धरती पर नहीं रसातल में जाएगा। व्यापारियों की सुरक्षा की गारंटी डबल इंजन की सरकार दे रही है। पलायन कराने वाले खुद पलायन कर गये हैं।

सीएम ने कहा कि गरीब कल्याण और शासन की योजनाएं बिना भेदभाव के साथ उपलबध करायी जा रही हैं। आज कांवड़ियों को कोई परेशान नहीं कर सकता। आज तो उनपर सरकार पुष्प वर्षा करा रही है। पहले की सरकारों के लिए ऐसा करने में अपना वोटबैंक खिसकता दिखता था। मगर आज जनता ने जातिवाद से ऊपर उठकर ऐसे लोगों को सत्ता से ही खिसका दिया है।

मां का दूध तभी फलीभूत होता है, जब हम एक फलदार वृक्ष लगाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि शुक्रदेव जी की प्रेरणा से आज पूरे प्रदेश में 30 करोड़ वृक्ष लगाए जा रहे हैं। सीएम ने सभी से अपील करते हुए कहा कि 100 साल से पुराने वृक्ष को काटने की जगह विरासत वृक्ष के रूप में सम्मान दीजिए। वृक्ष ना सिर्फ हमें आक्सीजन देते हैं बल्कि जल संरक्षण भी करते हैं।

उन्होंने कहा, आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग को लेकर परेशान हैं। ऐसे में हमारा दायित्व है कि हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और विरासत वृक्षों का सम्मान करें। हर व्यक्ति ये संकल्प ले कि वो एक पेड़ जरूर लगाएगा और उसकी सुरक्षा भी करेगा। क्योंकि हमारे यहां मान्यता है कि मां का दूध तभी फलीभूत होता है, जब वो एक फलदार वृक्ष लगाता है।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, विधान परिषद सदस्य वंदना वर्मा, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

Amarnath Yatra : अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से अब तक 10 की मौत, कई दर्जन टेंट बहे, पीएम और सीएम ने जताया दुख

Sunil Kumar Rai

Mahavir Jayanti 2022 : भगवान महावीर की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, बैंड-बाजे की धुन पर थिरके लोग

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी ने संविधान दिवस पर दिलाई ये शपथ : विकसित उत्तर प्रदेश के सपने को साकार करने के लिए…

Sunil Kumar Rai

Deoria News : नेहरु युवा केंद्र ने साइकिल रैली आयोजित की, सीएमओ डॉ आलोक कुमार पांडेय ने दी ये सलाह

Abhishek Kumar Rai

देशभक्ति गीतों के साथ देवरिया में निकली अमृत कलश यात्रा : टाउन हॉल ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

खास खबर : 10 मिनट में मौके पर पहुंचेगी यूपी 112, इस तरह सिस्टम सुधारेगी सरकार

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!