खबरेंमनोरंजन

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन : सिनेमा जगत में शोक की लहर

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 89 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य समस्याओं के बाद 24 नवंबर 2025 को उनका निधन हो गया।

बॉलीवुड के ही-मैन के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पिछले कुछ महीनों से उनकी सेहत ठीक नहीं चल रही थी, जिसकी वजह से उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी घर पर उनका इलाज चलता रहा, लेकिन स्वास्थ्य लगातार गिरता गया और 24 नवंबर, 2025 सोमवार को उनका निधन हो गया।

धर्मेंद्र के निधन की पुष्टि फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की, जिसके बाद पूरे सिनेमा जगत में शोक का माहौल फैल गया। देओल परिवार गहरे दुख में है और प्रशंसकों में भी उदासी छा गई है।

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’

अपने अंतिम दिनों तक एक्टिंग से जुड़े रहे धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ होगी। यह फिल्म युवा सेना अधिकारी अरुण खेतरपाल की वीरता पर आधारित है, जिन्होंने महज 21 साल की उम्र में देश के लिए शहादत दी थी। फिल्म में धर्मेंद्र ने अरुण के पिता की भूमिका निभाई है, जबकि मुख्य किरदार अगस्त्य नंदा ने निभाया है। यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।

Related posts

पराली जलाने वाले किसानों को नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ : प्रबंधन के लिए जागरूकता अभियान चला रहा प्रशासन, हार्वेस्टर मालिकों को हिदायत

Abhishek Kumar Rai

Gorakhpur Link Expressway : 91 किमी लंबे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर, चंद घंटों में पहुंचेंगे दिल्ली, पढ़ें पूरा प्रोजेक्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : भाजपा किसान मोर्चा ने कृषि मंत्री का जताया आभार, सरकार के फैसले पर मिठाई बांट कर मनाई खुशी

Abhishek Kumar Rai

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष केदारमणि त्रिपाठी की नवीं पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि : संगठन की मजबूत नींव रखने वाले नेता को किया नमन

Sunil Kumar Rai

खूनखराबे और गोलीबारी से दहला देवरिया : पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित 6 लोगों की हत्या, धारदार हथियार से काटा गला

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी : प्रदेश के सात लाख ग्राम पंचायत सदस्यों को भत्ता देगी योगी सरकार, प्रधान, बीडीसी और ब्लॉक प्रमुख को मिलेगा ये लाभ

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!