खबरेंदेवरिया

खूनखराबे और गोलीबारी से दहला देवरिया : पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित 6 लोगों की हत्या, धारदार हथियार से काटा गला

Deoria News : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां जमीनी विवाद में हुए खूनी संघर्ष में ईंट से कुंच कर और धारदार हथियार से रेत कर कई लोगों की हत्या कर दी गई। मिल रही जानकारी के मुताबि अभी तक पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 6 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन की तरफ से भी 6 मौतों की पुष्टि की गई है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। घटनास्थल पर चीख- पुकार से पूरा गांव सहम उठा है। गांव में तनाव का माहौल है। छह लोगों की हत्या की खबर ने पुलिस महकमा भी सन्न है।

पुलिस के अनुसार जनपद के रुद्रपुर के ग्राम पंचायत फतेहपुर के लेडहा टोला के रहने वाले सत्य प्रकाश दुबे पुत्र जनार्दन दुबे का दूसरे टोला अभयपुर के रहने वाले प्रेमचंद यादव से भूमि को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवादित भूमि को देखने के लिए सुबह करीब 7:00 बजे प्रेमचंद यादव खेत के निकट पहुंचे थे। इसकी सूचना दूसरे पक्ष के सत्य प्रकाश दुबे को जैसे ही लगी वह अपने बच्चों के साथ पहुंच गए।

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि सत्य प्रकाश दुबे आदि ने मिलकर प्रेमचंद यादव की ईंट से पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद वे सभी घर चले गए। हत्या की सूचना जैसे ही प्रेमचंद यादव के घर वालों को लगी, सभी लोग ललकारते हुए सत्य प्रकाश दुबे के घर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। उसके बाद गोलीबारी कर सत्य प्रकाश दुबे एवं उनकी पत्नी, दो पुत्री एवं पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। सत्य प्रकाश दुबे व उनकी पत्नी किरण, पुत्री सलोनी एवं नंदिनी और पुत्र गांधी की हत्या हुई। वहीं दूसरे पक्ष के प्रेमचंद यादव की हत्या हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही आधा दर्जन थानों की पुलिस गांव में पहुंची है। डीएम अखंड प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। माहौल को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है। 6 लोगों की हत्या के बाद से गांव में आक्रोश फैला हुआ है। लोग बेकाबू हो रहे हैं। उन्हें शांत करने और हालात संभालने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी संकल्प शर्मा ने आसपास के थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर पहुंचने का आदेश दिया।

Related posts

DEORIA BREAKING : न्यायाधीश और अफसरों ने जाना राजकीय बाल गृह तथा खुला आश्रय गृह का हाल, जानें क्या मिला

Sunil Kumar Rai

देवरिया : जनपद में शिक्षा की अलख जगा रहे डीएम और बीएसए, नामांकन के लिए शुरू हुआ विशेष अभियान

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : लिंक रोड बनाने वाले ठेकेदार पर लगी साढ़े 12 लाख की पेनाल्टी, डीएम ने दी नई डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

तैयारी : 3 जून को होगा जीबीसी-3 का आयोजन, देवरिया में करोड़ों के प्रोजेक्ट शुरू होंगे

Abhishek Kumar Rai

दुःखद : गौरीबाजार के पूर्व विधायक प्रमोद सिंह नहीं रहे, कृषि मंत्री और भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Sunil Kumar Rai

देवरिया में BAMS Doctors की भरमार : मगर सिर्फ 253 रजिस्टर्ड, चिकित्सकों ने बैठक में जताई चिंता

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!