खबरेंनोएडा-एनसीआर

पीएम यंग अचीवर्स छात्रवृत्ति योजना : सरकार पढ़ाई के लिए दे रही लाखों रुपये, 11 सितंबर को होगी परीक्षा, जानें शर्तें और आवेदन की प्रक्रिया

-ओबीसी एवं अन्य छात्रों को टॉप क्लास शिक्षा प्रदान किए जाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री यशस्वी प्रवेश परीक्षा का होगा आयोजन

-प्रधानमंत्री यंग अचीवर्स छात्रवृत्ति अवार्ड योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन करें आवेदन

Gautam Buddh Nagar : शासन एवं जिलाधिकारी सुहास एलवाई (Suhas LY IAS) के निर्देशों के क्रम में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौतमबुद्ध नगर लवेश कुमार सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 11 सितंबर को प्रधानमंत्री यंग अचीवर्स छात्रवृत्ति अवार्ड योजना के तहत ओबीसी एवं अन्य छात्रों को टॉप क्लास शिक्षा प्रदान किए जाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री यशस्वी प्रदेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

मेरिट के आधार पर होगा चयन

इसमें मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित छात्रों को कक्षा 9-10 में अध्ययन के लिए 75000 तथा कक्षा 11-12 में अध्ययन के लिए 125000 प्रति वर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इसका लाभ ओबीसी, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग, अधिसूचित, खानाबदोश और अर्ध-घुमंतू जनजाति वर्ग के अभ्यार्थी उठा सकते हैं।

यह हैं शर्तें

इसके लिए माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आय 250000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा आवेदन करने के लिए छात्र के पास एक्टिव मोबाइल नंबर, आधार नंबर, आधार लिंक बैंक खाता, आय व जाति प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

यहां करें आवेदन

प्रधानमंत्री यंग अचीवर्स छात्रवृत्ति अवार्ड योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट http://yet.nta.ac.in पर आगामी 26 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करते हुए इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी किए गए आवेदन में 27 अगस्त से 31 अगस्त 2022 तक सुधार कर सकते हैं। 5 सितंबर 2022 को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा तथा 11 सितंबर 2022 को परीक्षा होगी। गौतमबुद्ध नगर के जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने यह जानकारी दी।

Related posts

बिना गुरु के ज्ञान प्राप्त करना सम्भव नहीं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai

स्वदेशी गाय की खरीद पर ये सुविधाएं देगी योगी सरकार : इन जिलों में लागू होगा मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना

Sunil Kumar Rai

Deoria News : ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए समाज को बदलना होगा नजरिया, कल्याण बोर्ड की बैठक में हुई मंथन

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी का बड़ा फैसला : बिना हेलमेट ऑफिस आने वाले कर्मचारियों की रहेगी नो एंट्री, सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चलाएगी सरकार

Sunil Kumar Rai

Deoria News : एक्शन लेने में पिछड़ा देवरिया का ये ब्लॉक, दो एजेंसियों को सीडीओ ने दी चेतावनी

Sunil Kumar Rai

समाधान दिवस : 6 अगस्त को कैंप लगाकर दिव्यांगजनों को मिलेगा सर्टिफिकेट और आईडी कार्ड, जिले के सभी अधिकारी रहेंगे मौजूद

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!