खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : देवरिया में सरेराह युवक को मारी गोली, भीड़ से बचने के लिए की हवाई फायरिंग

Deoria news : देवरिया में सरेराह बदमाशों ने फायरिंग कर एक युवक की हत्या का प्रयास किया। उसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए दहशत फैलाई और मौके से फरार हो गए। इससे पहले उन्होंने एक दूसरे युवक के सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया था। घटना आईटीआई चौराहे के पास की है।

जानकारी के मुताबिक देवरिया के भटवालिया मोहल्ले का रहने वाला रवि प्रताप सिंह (22 वर्ष) पुत्र हलचल सिंह शुक्रवार की शाम को देवरिया सलेमपुर मार्ग पर सोंदा गांव के पास एक जिम में कसरत करने गया था। वहां से निकल करवा पैदल घर आ रहा था।

गोली मार दी

इसी दौरान केंद्रीय विद्यालय के पास दो बाइक पर सवार तीन से चार युवक असलहे से लैस होकर आए और रवि प्रताप सिंह पर फायरिंग कर दी। गोली उनके बाएं हाथ पर लगी और वह चिल्लाते हुए भागने लगा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग उस तरफ दौड़े। भीड़ को आता देख असलहाधारी बदमाश तीन राउंड हवाई फायरिंग कर फरार हो गए।

गोरखपुर रेफर किया

आसपास के लोगों ने घायल रवि प्रताप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। आईटीआई चौराहे पर इस तरह की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर भी निरीक्षण किया। घायल युवक ने 3 लोगों का नाम पुलिस को बताया है। उनकी तलाश हो रही है।

तलाश की जा रही है

आईटीआई चौराहे पर गोली चलाने से पहले इन हमलावरों ने सदर कोतवाली के कठिनइया गांव के निवासी जुगुन सिंह (23 वर्ष) के सिर पर कड़े से वार कर घायल कर दिया। इलाज के लिए परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ श्रीयस त्रिपाठी ने बताया कि घायलों का बयान दर्ज किया गया है। उनकी निशानदेही पर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के पीछे लेनदेन की वजह का पता चला है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद स्थिति साफ होगी।

Related posts

योगी सरकार के प्रयास से राजस्व संग्रह में मंडियों का सराहनीय योगदान : जानें साल दर साल कैसे मिली सफलता

Rajeev Singh

यूपी : 58 हजार ग्राम पंचायतों में करोड़ों लोग करेंगे योग, कुशीनगर सहित 6 स्थानों पर होगा खास आयोजन  

Abhishek Kumar Rai

गर्मी से बेहाल यूपी : सीएम योगी ने उच्चस्तरीय बैठक की, दिए ये आदेश

Rajeev Singh

BIG NEWS : देवरिया में दिनदहाड़े व्यवसायी का अपहरण, बिहार रवाना हुईं पुलिस की टीमें, बॉर्डर पर बढ़ी चेकिंग

Sunil Kumar Rai

पौधों की होगी जीयो टैगिंग : योगी सरकार ने की पुख्ता तैयारी, रोपे गए हर पौधे की मिलेगी पूरी जानकारी

Shweta Sharma

BREAKING : केंद्रीय उर्वरक मंत्री से मिले सूर्य प्रताप शाही, यूपी में खाद की किल्लत दूर करने के लिए बड़ी मांग की

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!