खबरेंदेवरिया

देवरिया की फिजाओं में बही देशभक्ति की हवा : डीएम ने तिरंगा यात्रा की अगुवाई की, लोगों से की यह अपील

-जिलाधिकारी की अगुवाई में निकली तिरंगा रैली

-आजादी के अमृत महोत्सव में बढ-चढ़कर करें भागीदारी: डीएम

-13 से 15 अगस्त तक हर घर पर फहराये तिरंगा : डीएम

-अमर शहीद बलिदानियों के उच्च आदर्शों को हृदय में संजोएं जनपदवासी : डीएम

-सिंचाई विभाग द्वारा आयोजित रैली में विभिन्न अधिकारियों ने किया प्रतिभाग

Deoria News : स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ पर देश भर में मनाये जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) की अगुवाई में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

सुबह निकली यात्रा

तिरंगा रैली सोमवार को सुबह 7.30 बजे सिंचाई खण्ड-2, देवरिया के कार्यालय से प्रारम्भ होकर देवरहा बाबा मेडिकल अस्पताल, जिला चिकित्सालय, देवरिया बस डिपो कलेक्ट्रेट, शिव मन्दिर, जिलाधिकारी आवास से सुभाष चौक, विकास भवन होते हुए वापस लौटकर सिंचाई खण्ड-2 देवरिया कार्यालय पर सम्पन्न हुयी।

जागरूकता रैली का प्रमुख उद्देश्य है

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत देश में अलख जगी है, उसी के क्रम में आज जनपद में सिचाईं विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने यह तिरंगा यात्रा निकाली है। इस यात्रा के माध्यम से हर घर तिरंगा कार्यक्रम में जन भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगे को फहराये, यही इस जागरूकता रैली का प्रमुख उद्देश्य है।

राष्ट्र निर्माण में योगदान दें

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाले नायकों के उच्च आदर्शों को अपने हृदय में संजोएं और उनसे प्रेरणा प्राप्त कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। तिरंगा यात्रा में देशभक्ति से परिपूर्ण गीतों के बीच बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

ये रहे शामिल

तिरंगा यात्रा में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड-2 देवरिया दुर्गेश गर्ग, सहायक अभियन्ता अक्षय कुमार, मनोज कुमार सिंह, आदित्य कुमार यादव, मनु चौधरी एवं प्रशासनिक अधिकारी सुदामा कुशवाहा सहित सिंचाई खण्ड-2 देवरिया के लगभग 150 कर्मचारीगण एवं राजस्व कर्मी शामिल हुए।

Related posts

Nagar Nikay Elections 2022 : जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने विकास के लिए भाजपा की जीत को बताया जरूरी

Rajeev Singh

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सलेमपुर में बस स्टेशन का किया भूमिपूजन : कही ये बड़ी बात, सांसद-विधायक ने दी लोगों को ये सौगात

Sunil Kumar Rai

देवरिया में बनेगा विशाल गौ-अभ्यारण्य : जिलाधिकारी ने अफसरों को दी जिम्मेदारी, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

UP Election 2022 : चुनाव से पहले करोड़ों कैश और बहुमूल्य धातुएं बरामद, अवैध हथियार बनाने वाली 156 फैक्ट्री सीज, पूरी जानकारी

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी का बड़ा आदेश : समय से 15 दिन पहले बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध रहे बीज, समय-सारिणी भी घोषित

Sunil Kumar Rai

देवरिया के हजारों किसानों को बड़ी सहूलियत : 4 फरवरी से सभी बीज भंडार पर लगेगा कैंप, मिलेगा समाधान

Rajeev Singh
error: Content is protected !!