खबरेंदेवरिया

देवरिया के हजारों किसानों को बड़ी सहूलियत : 4 फरवरी से सभी बीज भंडार पर लगेगा कैंप, मिलेगा समाधान

Deoria News : देवरिया के 76000 किसानों को सहूलियत देने के लिए जिला प्रशासन 4 फरवरी से 10 फरवरी तक जनपद के सभी बीज भंडार पर कैंप लगाकर आधार सीडिंग और एनपीसीआई से खाते को लिंक कराने का अभियान चलाएगा। साथ ही किसानों को पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवा कर स्थाई समाधान लेने के लिए जागरूक किया जाएगा।

जनपद के ऐसे कृषक जिनका बैंक खाता एनपीसीआई (NPCI) से लिंक नहीं है, वो कृषक 4 फरवरी से 10 फरवरी 2023 तक आयोजित कैम्प में जाकर आधार सीडिंग / एनपीसीआई लिंकिंग के लिए इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक में रुपये 100 का खाता खोलवाएं।

शाखा प्रबंधक कराएं किसानों के खाते को एनपीसीआई से लिंक : एलडीएम
अग्रणी जिला प्रबन्धक अरूणेश कुमार ने बताया है कि किसान दिवस की बैठक में जनपद के कृषकों ने उनके बैंक खाते को एनपीसीआई से लिंक नहीं करने की समस्या की चर्चा की थी। जिससे उनके बैंक खातों में सरकारी अनुदान की धनराशि ट्रांसफर होने में समस्या हो रही है।

इसके अनुपालन के क्रम में जनपद के बैंकों के समस्त शाखा प्रबन्धकों को अवगत कराया गया है कि वे जिन किसानों का बैंक खाता एनपीसीआई से लिंक नहीं हुआ है, उन किसानों के बैंक खातों को लिंक कराना सुनिश्चित करें। जिससे समस्त किसानों को शासकीय योजनाओं का लाभ निर्बाधित रूप से मिल सके।

उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने बताया है कि जनपद में कुल सक्रिय पीएम किसान लाभार्थी 469609 हैं, जिसमें से 442700 किसानों का भूलेख अंकन पोर्टल पर कराया जा चुका है। इसमें से अब तक 328000 कृषकों का ई-केवाईसी पूर्ण है। 76000 ऐसे कृषक हैं, जिनका बैंक खाता आधार सीडिंग नहीं है। जिससे कारण एनपीसीआई लिंक पेंडिंग है।

ऐसे कृषक जिनका बैंक खाता एनपीसीआई लिंक नहीं है और ई-केवाईसी नहीं है, उनकी अगली क़िस्त नहीं आएगी। कृषक अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र से सम्पर्क कर आधार के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं। शासन से एनपीसीआई लिंक पेंडिंग कृषकों के लिए एक सुविधा मुहैया कराया गया है, जिसके अंतर्गत संबंधित किसान इंडिया पोस्ट बैंक व्यवस्था के अंतर्गत अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस से सम्पर्क कर 100 रुपये धनराशि का नया खाता खुलवा सकता है।

Related posts

DEORIA : भाजपा देहात मंडल ने गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज में लगाए पौधे, लोगों से की वृक्ष लगाने की अपील

Abhishek Kumar Rai

हर घर तिरंगा अभियान : देवरिया में भाजपा किसान मोर्चा ट्रैक्टर और बैलगाड़ी से सिखाएगा देशभक्ति, हर विधानसभा के लिए तय हुआ स्थान, देखें

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी ने तेंदुआ शावकों का किया नामकरण : पिलाया दूध, रामचरित मानस की इन पंक्तियों से दी बड़ी सीख

Sunil Kumar Rai

Weather Update : पूर्वांचल के लोगों को बारिश का करना होगा इंतजार, मौसम विभाग ने जताई ये संभावना

Sunil Kumar Rai

Deoria News : ‘किसान पुत्र का उप राष्ट्रपति चुना जाना देश के लिये हर्ष का विषय,’ देवरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : देवरिया में आशा के 2700 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, जिलाधिकारी ने प्रक्रिया पूरा करने की दी डेडलाइन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!