खबरेंदेवरिया

Deoria News : भाजपा देवरिया ने महात्मा गांधी को किया याद, अलका सिंह बोलीं – अंग्रेजी हुकूमत की ता‍बूत में आखिरी कील था भारत छोड़ो आंदोलन

Deoria News : देश इस समय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश में विभिन्न प्रकार के आयोजन करके आजादी की लड़ाई में भाग लेने वाले वीर सपूतों को नमन किया जा रहा है। इसी के तहत भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद के परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और आजादी की लड़ाई में उनके योगदान को याद किया।

ब्रिटिश हुकूमत को चौंका दिया था

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन को आज़ादी से पहले भारत का सबसे बड़ा आंदोलन माना जाता है। महात्मा गांधी के आह्वान पर देश भर में लाखों भारतीय इस आंदोलन में कूद पड़े थे। देश भर में जेलें क़ैदियों से भर रहीं थीं। इस भूमिगत आंदोलन ने ब्रिटिश हुकूमत को चौंका दिया था। लाखों लोगों ने इस आंदोलन में भाग ले इसे आगे बढ़ाया और देश में आज़ादी का अलख जगाया। भारत छोड़ो’ नारे ने समूचे देश में लोगों को प्रभावित किया और वह अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ अंतिम लड़ाई में कूद पड़े। यह आंदोलन ही अंग्रेजी हुकूमत की ता‍बूत में आखिरी कील साबित हुआ।

सुकून की सांस ले पा रहे हैं

नगर अध्यक्ष भाजपा संजय पाण्डेय ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन देश में हुई एक सामूहिक सविनय अवज्ञा थी, जिसके बाद अंग्रेजों के पैर भारत से उखड़ गए। भारत छोड़ो आंदोलन इतिहास का एक ऐसा पन्ना है, जो हम सभी भारतवासियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस घटना की वजह से आज हम अपने देश में सुकून की सांस ले पा रहे हैं।

ये रहे मौजूद

इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय, एडवोकेट अमित कुमार दूबे, गोविन्द चौरसिया, आशुतोष तिवारी, आशीष गुप्ता, अमित मिश्र, अश्वनी मणि बजरंगी, शुभम मणि त्रिपाठी, राजन मल्ल, सेराज अहमद, श्याम सुंदर कन्नौजिया, अजय गुप्ता आदि रहे।

Related posts

तकनीक का पिछलग्गू न बनें, जनता से बेहतर संवाद के लिए फील्ड में रहें : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai

10 विभागों की कार्यशाला शुरू : आपदा प्रबंधन के गुर सीखेंगे कर्मी, सबसे ज्यादा प्रभावित लोगों को बचाने के लिए बनेगा प्लान

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे मिलेगी पैथोलॉजी सुविधा, परिसर में खुलेगी पुलिस चौकी, नया अस्पताल बनाने की तैयारियां तेज

Sunil Kumar Rai

Nupur Sharma : नूपुर शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, इस वजह से हुआ एक्शन

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : ‘वित्तीय अनियमितता के मामलों को सामने लाए सोशल ऑडिट टीम, होगी कड़ी कार्रवाई,’ डीडीओ ने दिया आदेश

Abhishek Kumar Rai

परिणीति चोपड़ा के सवाल पर हंस पड़े राघव चड्ढा : इस अंदाज में दिया जवाब

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!