उत्तर प्रदेशखबरें

पीएम मोदी की 3 बड़ी घोषणाओं पर सीएम योगी ने जताया हर्ष : नेशनल स्पेस डे और तिरंगा प्वाइंट पर कही ये बड़ी बात

Uttar Pradesh News : इसरो के कमांड सेंटर में चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों के साथ मुलाकात में पीएम नरेंद्र मोदी की 3 बड़ी घोषणाओं पर सीएम योगी ने हर्ष जताया है। पीएम मोदी ने 23 अगस्त को हर साल भारत नेशनल स्पेस डे मनाने, चांद पर लैंडर जिस जगह उतरा, उसे शिव-शक्ति पॉइंट और चांद पर चंद्रयान-2 के पद चिन्हों वाले पॉइंट का नाम ‘तिरंगा’ रखने की घोषणा की।

पीएम की इन घोषणाओं पर सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस विषय पर एक के बाद एक कुल तीन पोस्ट किए और सभी पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए उनकी घोषणाओं को विश्व कल्याण के प्रति नए भारत का संकल्प करार दिया।

नेशनल स्पेस डे की घोषणा पर सीएम योगी ने कहा कि चंद्रमा पर ‘तिरंगा फहराने’ की अभूतपूर्व उपलब्धि की प्रेरणादायी स्मृति को देश वासियों के मन में सदैव जीवंत रखने के अब हर वर्ष 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए इस निर्णय से देश में अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति एक रचनात्मक व प्रेरक वातावरण निर्मित होगा। प्रधानमंत्री जी का आभार।

अपने दूसरे सोशल मीडिया पोस्ट पर सीएम योगी ने चंद्रयान-2 के विषय में की गई घोषणा पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिह्न छोड़े हैं, उस प्वाइंट का ‘तिरंगा’ नामकरण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विफलता से कभी भी न हारने का संदेश देश वासियों को दिया है। दृढ़ इच्छाशक्ति, जिजीविषा एवं सतत प्रयत्न का प्रतीक यह ‘तिरंगा’ प्वाइंट भारत के हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा। जय हिंद!

चंद्रयान-3 के लैंडर ने जिस स्थान पर लैंड किया है, उसका नामकरण भगवान शिव के नाम पर करने पर खुशी जाहिर करते हुए सीएम योगी ने कहा कि चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण करने वाले शिव के नाम में ही कल्याण की भावना अंतर्निहित है। जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा है, उस प्वॉइंट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘शिवशक्ति’ नामकरण ‘विश्व कल्याण’ के प्रति नए भारत के संकल्प को प्रकट करता है।

Related posts

AKTU : कुलपति प्रो पीके मिश्रा ने स्टार्टअप को लेकर बनाई रणनीति, छात्रों को ऐसे सक्षम बनाएंगे संस्थान

Sunil Kumar Rai

लापरवाही पड़ी भारी : सीडीओ ने एक ग्राम रोजगार सेवक की सेवा समाप्त की, दूसरे का रुका वेतन, जानें पूरा मामला

Abhishek Kumar Rai

चिंताजनक : प्रसव के मामले में पिछड़ा देवरिया, अस्पतालों में हो रही सिर्फ 52 फीसदी डिलीवरी, डीएम ने तय किए लक्ष्य

Rajeev Singh

Deoria news : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह कोविड संक्रमित हुए, निवासियों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

Deoria News : भटनी में आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

Sunil Kumar Rai

बूथ सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने में जुटी भाजपा : सलेमपुर में बैठक कर बनाई योजना

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!