खबरेंदेवरिया

Deoria News : टीमों ने 6 स्कूलों में मिड डे मील का सैंपल लिया, बच्चों को किया जागरूक

-समस्त तहसीलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मध्यान्ह भोजन का किया निरीक्षण

-मध्यान्ह भोजन का नमूना लेकर विश्लेषण के लिए भेजा गया

Deoria News : आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश के दिये गये निर्देश के क्रम में प्राथमिक विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता के परीक्षण तथा पके पकाए भोजन की गुणवत्ता जांच करने के लिए एवं जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) के दिए गए आदेशों के क्रम में शुक्रवार को जनपद के समस्त तहसीलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण किया। पके पकाए भोजन का नमूना लेकर विश्लेषण के लिए भेजा गया।

विस्तृत विवरण में सलेमपुर तहसील के उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभेस कुमार ने तहरी का नमूना लिया। उन्होंने वहां उपस्थित 67 विद्यार्थियों को खाद्य संरक्षा एवं स्वस्थ खानपान की आदतों के बारे में जागरूक किया।

जानकारी साझा की

सदर तहसील के मेहरा पुरवा में रोस्टर अनुरूप तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए कुल 76 विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष मल्ल ने जागरूक किया।

खाद्य सुरक्षा के टिप्स बताए

बरहज तहसील के ब्रह्म कुंड प्राथमिक विद्यालय में तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन श्रीवास्तव ने कुल 40 विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा के टिप्स बताए गए।

तहरी का सैंपल लिया

रुद्रपुर तहसील के गढ़पुरवा प्राथमिक विद्यालय में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए 40 विद्यार्थियों को जागरूक किया।

जागरूक किया

भाटपार रानी तहसील में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत त्रिपाठी ने प्राथमिक विद्यालय बेलपार पंडित में तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए 105 विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने इसी तहसील के जासुई प्राथमिक विद्यालय में तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए 65 विद्यार्थियों को जागरूक किया।

6 नमूने लिए गए

शुक्रवार को इन तहसीलों में कुल 6 मध्यान्ह भोजन के नमूने एकत्रित किए गए तथा कुल 353 विद्यार्थियों को खाद्य संरक्षा के पहलुओं से अवगत कराया गया।

Related posts

Deoria News : खुखुंदू में बच्चों को लेकर स्कूल जा रही वैन पलटी, इस वजह से हुआ हादसा

Abhishek Kumar Rai

अच्छी खबर : पूर्वांचल में बनेगी वर्ल्ड क्लास फिल्म सिटी और ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, बॉलीवुड निर्माता ने सीएम को दिया प्रपोजल

Abhishek Kumar Rai

एसपी संकल्प शर्मा ने किया वार्षिक निरीक्षण : सलेमपुर थाने में फाइलों और रजिस्टर की पड़ताल की, दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

एसडीएम के ज्ञापन लेने के बाद समाप्त हुआ धरना : सड़क से शिक्षा और सुरक्षा से स्वास्थ्य तक में सुधार की मांग

Abhishek Kumar Rai

रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक में बनेगा डिजिटल म्यूजियम : दिखाई देगी देवरिया की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत

Swapnil Yadav

यूपी : सीएम योगी ने दिवंगत लाल जी टंडन को ऐसे किया याद, जानें क्यों उन्हें लखनऊ का इनसाइक्लोपीडिया कहा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!