खबरेंदेवरिया

एसडीएम के ज्ञापन लेने के बाद समाप्त हुआ धरना : सड़क से शिक्षा और सुरक्षा से स्वास्थ्य तक में सुधार की मांग

Deoria News : उप जिलाधिकारी के सलेमपुर में धरना स्थल पर आकर ज्ञापन लेने के बाद भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी व उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त हो गया। धरना कामरेड प्रेमचंद यादव की अध्यक्षता में हो रहा था, जिसका संचालन कामरेड अनिल यादव कर रहे थे।

ज्ञापन में जरूरतमंद पात्र व्यक्ति को राशन कार्ड जारी करने, सभी आवास विहीन लोगों को जांच कराकर आवास देने, वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन के लिए ऑनलाइन हुए आवेदकों को तत्काल पेंशन देने, सलेमपुर नगर और गांव को जोड़ने वाली टूटी हुई सड़कों का तुरन्त निर्माण करने, सहारा इंडिया, पीएसीएल, अलकेमिस्ट आदि अनेक चिटफंड कंपनियों द्वारा जमा किए गए पैसे का तुरन्त भुगतान कराने, बाढ़ से प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 300 यूनिट बिजली फ्री देने घोषणा के अनुसार बिजली देने आदि की मांगें थीं।

ज्ञापन देने वालों में सतीश कुमार, प्रेमचंद यादव, रामनिवास यादव, हरेकृष्ण कुशवाहा, संजय गौड़, बलविंदर मौर्या, अनिल यादव, नियाज़ अहमद, राम वचन, अजीत कुमार मौर्या, जयप्रकाश गुप्ता, मुकेश पासवान, शारदा प्रसाद, ब्रिज बिहारी, बाल गोविंद प्रसाद, संतोष कुमार आदि साथी उपस्थित रहे।

Related posts

यूपी के इस जिले में 2950 करोड़ का इंवेस्टमेंट करेंगे कारोबारी : 23 प्रस्तावों पर प्राधिकरण ने लगाई मुहर

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : इंडियन रेड क्रास सोसाइटी देवरिया ने बुजुर्गों के निवाले को बारिश से बचाया, वरिष्ठजनों ने दिया आशीर्वाद, जानें पूरा वाकया

Sunil Kumar Rai

DEORIA : गौरी बाजार में मामूली कहासुनी में पेट्रोल पंप कर्मियों ने युवकों को पीटा, जानें पूरा मामला

Abhishek Kumar Rai

एनपीजी की सिफारिश : बिहार, उत्तराखंड और नेपाल से कनेक्टिविटी के लिए यूपी में बनेंगे 3 हाईवे, जिम कॉर्बेट जाना होगा आसान

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : खाद्य विभाग ने देवरिया के 5 स्कूलों से लिया मिड डे मील का सैंपल, छात्रों को किया जागरूक

Sunil Kumar Rai

मोदी सरकार के 9 साल : पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देवरिया में गिनाईं उपलब्धियां, राहुल गांधी को बताया…

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!