खबरेंदेवरिया

रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक में बनेगा डिजिटल म्यूजियम : दिखाई देगी देवरिया की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बिना किसी पूर्व सूचना के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है।

जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद की बैठक में जनपद में पर्यटन की संभावनाओं और उसे प्रोत्साहन देने की रणनीति पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक (Amar Shahid Ramchandra Vidyarthi Smarak) में डिजिटल म्यूजियम (Digital Museum) स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल म्यूजियम में अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी सहित स्वतंत्रता आंदोलन में बलिदान देने वाले जनपद के अमर शहीदों, जनपद की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाली धरोहरों को सँजोया जाए। डीएम जेपी सिंह ने कहा कि जनपद में न्यूनतम दो पर्यटन यूथ क्लब स्थापित किया जाए, जो विभिन्न स्कूलों में जाकर छात्रों को पर्यटन के महत्व के बारे में जागरूक करेंगे। उन्होंने अंतर्जनपदीय पर्यटन को बढ़ावा देने का भी निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूली छात्रों को अपने जनपद के ऐतिहासिक-धार्मिक- सांस्कृतिक धरोहरों के विषय में जानकारी होना आवश्यक है। अंतर्जनपदीय पर्यटन के माध्यम से बच्चों युवाओं को अपनी संस्कृति इतिहास की बेहतर समझ विकसित होगी। उन्होंने डीआईओएस, बीएसए एवं पर्यटन विभाग को आपस में समन्वय स्थापित कर अंतरजनपदीय एजुकेशनल टूर आयोजित करने का निर्देश दिया।

बैठक में जनप्रतिनिधियों के जनपद के पर्यटन स्थलों, मंदिरों के विकास के संबंध में दिए गए प्रस्ताव पर भी व्यापक चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने ग्राम परसिया मिश्र मठटोडरगिर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर एवं उसके आसपास के क्षेत्र, ग्राम बारीपुर में स्थित हनुमान स्थल, ग्राम रुच्चापार स्थित मंदिर तथा मझौली राज स्थित बाबा दीर्घेश्वरनाथ मंदिर के विकास के संबंध में प्रस्ताव दिए हैं।

जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को जनप्रतिनिधियों के दिए गए प्रस्तावों की प्रगति के संबन्ध में उन्हें अवगत कराने का निर्देश दिया। साथ ही जनपद में पर्यटन विभाग के कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग की निर्माण परियोजनाओं में गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता न किया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र, डीआईओएस विनोद राय, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, ईओ रोहित सिंह, टीआईओ प्राण रंजन सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

Deoria News : पथरदेवा विधानसभा में अब 6 दिसंबर को होगा विधायक स्पोर्ट्स कंपटीशन

Rajeev Singh

देवरिया : आवास योजना के लाभार्थियों को इसी महीने जारी होगी किस्त, सीडीओ ने की समीक्षा, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया : महंगाई और बढ़ी कीमतों के खिलाफ सपा का जोरदार प्रदर्शन, की ये मांग

Sunil Kumar Rai

जेवर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण के इस प्रस्ताव को यूपी कैबिनेट की मंजूरी : जानें किसानों को क्या मिलेगा लाभ

Sunil Kumar Rai

कैसे होगा देवरिया का विकास ! जब विकास भवन के बाबू देखते रहेंगे वीडियो, सीडीओ के निरीक्षण में मिला ये हाल

Sunil Kumar Rai

यूपी प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देंगे : मुख्यमंत्री

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!