खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : एसपी संकल्प शर्मा ने 4 सीओ के कार्यक्षेत्र बदले, एक थानाध्यक्ष निलंबित

Deoria News : देवरिया के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने (SP Sankalp Sharma IPS) सोमवार को कई तबादले किए। उन्होंने चार सीओ के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।

एसपी से जारी लिस्ट के मुताबिक रुद्रपुर के थानाध्यक्ष रहे विजय सिंह को हटाकर राजू सिंह को रुद्रपुर का प्रभार दिया गया है। अपनी नियुक्ति के बाद से ही संकल्प शर्मा बड़े स्तर पर फेरबदल कर रहे हैं। इस वजह से महकमे में अंदरखाने डर व्याप्त है।

इनके कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव
एसपी ने क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी पंचम लाल को वहां से हटाकर क्षेत्राधिकारी बरहज की नई जिम्मेदारी दी है। देव आनंद को क्षेत्राधिकारी बरहज से क्षेत्राधिकारी सलेमपुर के पद पर भेजा गया है। प्रेम नारायण तिवारी को क्षेत्राधिकारी कार्यालय- वीआईपी से क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी के पद पर भेजा गया है। सलेमपुर के क्षेत्राधिकारी रहे विनय कुमार यादव को क्षेत्राधिकारी वीआईपी की नई जिम्मेदारी दी गई है।

लापरवाही के चलते हटे थानाध्यक्ष
दो दिन पहले भूमि विवाद में बुजुर्ग राज मिस्त्री की हत्या के मामले में थानाध्यक्ष की लापरवाही से एसपी संकल्प शर्मा खासे नाराज थे। रुद्रपुर थाना में सुनवाई नहीं होने पर मृतक के परिजन शनिवार की मध्य रात्रि में एसपी के सरकारी आवास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाने लगे। आधी रात में उठकर एसपी संकल्प शर्मा ने न केवल जिम्मेदारों के पेंच कसे, बल्कि थानाध्यक्ष को कड़ी फटकार लगाई। तभी से बड़ी कार्रवाई के कयास लगाए लगाए जा रहे थे।

रुद्रपुर थानाध्यक्ष को निलंबित किया
एसपी संकल्प शर्मा ने कड़े कदम उठाते हुए सोमवार की रात में पुलिस लाइन में तैनात राजू सिंह को रुद्रपुर का नया प्रभारी बनाया है। जबकि रुद्रपुर में तैनात रहे विजय सिंह को कर्तव्यों में लापरवाही पर निलंबित कर दिया है। उनके इस एक्शन से जिले की पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि जिम्मेदार इमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएं। किसी तरह की ढिलाई कतई स्वीकार नहीं की जाएगी।

Related posts

यूपी : 23 मई से शुरू होगा विधानसभा का सत्र, इस सेशन में बजट पेश करेगी योगी सरकार, विपक्षी दलों से की ये अपील

Abhishek Kumar Rai

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 100 लोगों की समस्याएं : कहा-घबराइए मत, हर समस्या का करेंगे समाधान

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : पथरदेवा में विकास कार्य के लिए एक करोड़ की धनराशि जारी

Sunil Kumar Rai

यूपी के आलू का विदेशों में बज रहा डंका : इस जिले से पहली खेप भेजी गई गुयाना, किसान खुद बन रहे निर्यातक

Satyendra Kr Vishwakarma

भाजपा ने खोले नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के पत्ते : जानिए किसको कहां से मिला मौका

Abhishek Kumar Rai

मौका : 7 जून को देवरिया आईटीआई में चलेगी प्लेसमेंट ड्राइव, ये कंपनियां करेंगी भर्ती

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!