खबरेंदेवरिया

Weather Update : देवरिया, कुशीनगर समेत इन 29 जिलों में होगी भारी बारिश, एलर्ट जारी

Deoria News : मौसम विभाग ने देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, आजमगढ़ और बलिया समेत उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के 29 जिलों में आज भारी बारिश का अनुमान जताया है। विभाग की तरफ से इस संबंध में इन जिलों को अलर्ट जारी किया गया है। अगर बारिश होती है, तो किसानों के लिए बड़ी राहत होगी।

मौसम विभाग ने यूपी के जिन 29 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, उसमें कुशीनगर, देवरिया, बलिया, गोंडा, वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर, प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और मऊ जिले शामिल हैं। विभाग ने कहा है कि यहां तेज हवाएं चलेंगी और भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिन तक तेज हवाएं चलेंगी, आंधी और बारिश होगी।

बड़ी बात यह है कि इस वक्त उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। धान की फसल की रोपाई शुरू हो गई है। लेकिन बारिश ना होने की वजह से इसमें बड़ी दिक्कत आ रही है। डीजल की कीमतें पहले से ही आसमान छू रही हैं। ऐसे में किसानों के लिए पानी चला कर धान की रोपाई कराना महंगा साबित हो रहा है।

Related posts

देवरिया में भाजपा ने दिखाया दम : सांसद-विधायक की अगुवाई में निकली यात्रा, जुटे हजारों कार्यकर्ता

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने लीलापुर आईटीआई का किया निरीक्षण : यूपीपीसीएल के सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि, दिए ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम और एसपी ने अतिसंवेदनशील बूथों का लिया जायजा : अराजक तत्वों को दी कड़ी चेतावनी

Sunil Kumar Rai

देवरिया में मनाया गया Bhartiya Bhasha Utsav : डीएम बोले-संगम साहित्य देश की साझी सांस्कृतिक विरासत

Rajeev Singh

यूपी के हर परिवार के लिए अनिवार्य हुआ फैमिली आईडी : इस वेबसाइट पर करें ऑनलाइन आवेदन, जानें प्रक्रिया

Pushpanjali Srivastava

Deoria News : आरोपी मां ने दो बच्चियों को नदी में फेंकने का अपराध स्वीकारा, बोली- पता नहीं कैसे हो गया यह गुनाह

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!