खबरेंदेवरिया

देवरिया में सनसनीखेज मामला : बेटे ने मां की गला दबाकर की हत्या, हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Deoria News : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक बेटे के गला दबाकर मां की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दु:खद घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Deoria Sankalp Sharma IPS) और सीओ सलेमपुर देव आनंद पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

घटना जनपद के खुखुंदू थाना क्षेत्र की है। क्षेत्र के तुलसी बारा गांव की रहने वाली किशोरी देवी (80 वर्षीय) के पति रामचीज यादव की मौत कुछ वर्ष पहले हो गई थी। उनके तीन बेटे रामपति यादव, रामकेवल यादव व सूरज यादव हैं। सबसे बड़े पुत्र रामपति यादव व छोटे पुत्र सूरज यादव के बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा है।

गांव के लोगों के मुताबिक, किशोरी देवी ने अपने हिस्से की कुछ भूमि सूरज यादव के नाम बैनामा कर दिया था। बड़े बेटे रामपति यादव व रामकेवल यादव इसका विरोध कर रहे थे। इसको लेकर परिवार में विवाद चल रहा था।

गुरुवार की रात किशोरी देवी खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गईं। छोटे बेटे ने आरोप लगाया है कि भोर में बड़े पुत्र रामपति यादव ने गला दबाकर मां की हत्या कर दी। इसकी जानकारी सुबह करीब 5 बजे हुई। छोटे पुत्र सूरज यादव ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

हत्या की खबर मिलते ही खुखुंदू थानाध्यक्ष गोपाल राजभर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। दोपहर में एसपी संकल्प शर्मा व सीओ देव आनंद भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, महिला की गला दबाकर हत्या का आरोप लगा है। प्रारंभिक जांच में महिला के गले पर चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

भाइयों के बीच के जमीन विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को एक दिन पूर्व पाबंद किया था। भूमि बैनामा न्यायालय का मामला होने के चलते पुलिस कुछ नहीं कर सकती। इसलिए दोनों भाइयों को पाबंद किया गया था। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु की वजह स्पष्ट होगी।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा है। सूरज की बेटी वर्षा (19 वर्ष) ने पूछताछ में घटना की पुष्टि की है। पुलिस आरोपी बड़े बेटे की तलाश में छापेमारी कर रही है। पूरे इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग बड़े बेटे को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

Related posts

UP Elections 2022: अखिलेश यादव के जिन्ना वाले बयान पर बवाल, सीएम योगी और बसपा प्रमुख मायावती ने बोला हमला

Sunil Kumar Rai

DEORIA : प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की बैठक में बनी सहमति, जनता का ख्याल रखें अधिकारी

Sunil Kumar Rai

Deoria News : सहकारी समिति चुनाव में विजेता कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान, पदाधिकारियों ने दी ये सीख

Satyendra Kr Vishwakarma

Navratri 2022 : सीएम योगी ने करोड़ों प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं, की ये अपील

Abhishek Kumar Rai

यूपी : जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा पर बनेंगे नए हाट और आधुनिक मंडियां, किसानों को मिलेंगे ये लाभ

Sunil Kumar Rai

मुख्यमंत्री योगी ने की नौ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा : और समृद्ध हुआ गोरक्षपीठ का देवलोक

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!