खबरेंदेवरिया

देवरिया में अफसरों की मनमानी : डीएम की जांच में गायब मिले 4 सहायक अभियंता और 2 कर्मी, हुई कार्रवाई

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने शुक्रवार को प्रातः 10:20 पर लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिसमें अधिशासी अभियंता संजीव कुमार सिंह समेत 4 सहायक अभियंता एवं दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों के एक दिन के वेतन कटौती के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है।

जिलाधिकारी शुक्रवार पूर्वाह्न प्रातः 10:15 पर लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड) कार्यालय पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, जिसमें अधिशासी अभियंता संजीव कुमार सिंह, सहायक अभियंता मनीष कुमार, सहायक अभियंता अजय कुमार सिंह सहायक अभियंता राकेश कुमार शुक्ला एवं सहायक अभियंता अतुल कुमार सिंह अनुपस्थित मिले।

इनमें से अधिशासी अभियंता संजीव कुमार सिंह एवं सहायक अभियंता राकेश कुमार शुक्ला दिनांक 1 दिसंबर को भी अनुपस्थित थे। इनके अतिरिक्त महेंद्र यादव तथा मोहन वर्मा भी समय से कार्यालय नहीं पहुंचे थे। जिलाधिकारी ने इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और इन सभी के एक दिन की वेतन कटौती के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक अधिकारी समय से कार्यालय आकर 10:00 से 11:00 अपने कार्यालय में बैठे और आम जनता की समस्याओं का समाधान करें। विगत कुछ दिनों से पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के कार्मिकों के समय से न आने की सूचना मिल रही थी। इसी क्रम में औचक निरीक्षण किया गया है। समय से कार्यालय नहीं आने वाले कार्मिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

Deoria News : डीएम ने देवरिया में मादक और नशीले पदार्थ की विक्री को लेकर जारी की गाइडलाइंस

Rajeev Singh

जिम्मेदारी : दिव्यांगजनों को ऐसे सक्षम बना रही योगी सरकार, सीएम ने आंकड़ों से बताया, जानें

Abhishek Kumar Rai

Cabinet Decision : UP Board के 56 लाख छात्रों से जुड़े फैसले को कैबिनेट की स्वीकृति, पीएम मोदी का जताया आभार

Abhishek Kumar Rai

खास खबर : अगले दो साल में यूपी के हर घर को मिलेगा स्वच्छ जल, योगी सरकार ऐसे हासिल करेगी लक्ष्य

Harindra Kumar Rai

रिपोर्ट : 10 साल में 17 लाख लोग एचआईवी से संक्रमित हुए, जानें राज्यों में यूपी की स्थिति

Harindra Kumar Rai

देवरिया में नोडल अधिकारी मार्कण्डेय शाही : गौ आश्रय स्थल का जाना हाल, अधिकारियों को दिए आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!