उत्तर प्रदेशखबरें

Navratri 2022 : सीएम योगी ने करोड़ों प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं, की ये अपील

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सम्वत्-2079 से प्रारम्भ भारतीय नव सम्वत्सर व चैत्र नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना भी की है।

विशेष महत्व है
अपने बधाई सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि चैत्र नवरात्रि प्रकृति और शक्ति की उपासना का पर्व है। इस पर्व में उपवास, प्रार्थना एवं ध्यान का विशेष महत्व है। चैत्र नवरात्रि से ही नववर्ष के पंचांग की गणना शुरू होती है। इस समय मौसम में परिवर्तन भी होता है। इसलिए धर्म, अध्यात्म, ज्योतिष के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टि से भी नवरात्रि का महत्व है।

ये संकल्प लें
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सृजनात्मक ऊर्जा की आराधना का पर्व नवरात्रि, समाज और राष्ट्र के प्रति रचनात्मक सोच पैदा करता है। शक्ति का अनुष्ठान रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों के प्रति हो, नवरात्रि के अवसर पर हम सभी को यही संकल्प लेना चाहिए। सीएम ने लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव की सभी सावधानियां बरतते हुए नवरात्रि के धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करने की अपील की है।

Related posts

एक करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला धान खरीद का लाभ : 713 लाख मीट्रिक टन से अधिक का हुआ क्रय

Swapnil Yadav

UP TET 2022 Result : यूपी टीईटी परीक्षा में पास हुए 6 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी, ऐसे देखें रिजल्ट

Abhishek Kumar Rai

ढाई साल में ही उखड़ गई इंटरलॉकिंग : पूर्व प्रधान ने कराया घटिया काम, सीडीओ ने कार्रवाई का दिया आदेश

Swapnil Yadav

बागवानी और पोल्ट्री फार्म के लिए मिल रहा अनुदान : देवरिया के नागरिक करें आवेदन, जानें कितनी मिलेगी सब्सिडी

Abhishek Kumar Rai

UP Cabinet Decision : यूपी कैबिनेट ने धान क्रय नीति का किया निर्धारण, रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन प्रक्रिया अनिवार्य, जानें और क्या बदला

Sunil Kumar Rai

डीएम और सीडीओ ने गोपाष्टमी पर की गौ-सेवा : कान्हा गौशाला में विधि-विधान से की पूजा, लोगों से की अपील

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!