खबरेंदेवरिया

देवरिया : सपा नेता ने अपने खिलाफ मुकदमे पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की

Deoria News : जिले के समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता गेना लाल यादव ने सरकारी अधिकारी पर अधिकार का दुरुपयोग कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर उनके खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने की मांग की है।

गेना लाल यादव ने कहा है कि वह पिछले 1 सप्ताह से इटावा, मैनपुरी और लखनऊ में निवास कर रहे हैं। जबकि उनके खिलाफ 13 फरवरी को विधानसभा क्षेत्र बरहज के थाना बरहज में आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ है। वह पिछले 1 महीने से इस विधानसभा क्षेत्र में नहीं गए हैं। ऐसे में उनके खिलाफ मामला दर्ज करना अन्यायपूर्ण है।

जिले से बाहर था
मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लिखे खत में उन्होंने कहा है, “मैं गेना लाल यादव पुत्र रामदेव ग्राम करौंदी, पोस्ट ठाकुर देवरिया, थाना भलुअनी, जनपद देवरिया का निवासी हूं। मैं पिछले 1 हफ्ते से इटावा, मैनपुरी और लखनऊ में रह रहा हूं। समाचार पत्र के माध्यम से मालूम हुआ है कि मेरे खिलाफ 13 फरवरी को बरहज विधानसभा के बरहज थाने में मामला दर्ज हुआ है। जबकि लगभग 1 महीने से मैं इस विधानसभा में नहीं गया हूं। मेरे मोबाइल नंबर की लोकेशन से पता लगाया जा सकता है कि मैं कहां था।”

मामला वापस लेते हुए कार्रवाई करें
उन्होंने मुख्य आयुक्त से अनुरोध करते हुए लिखा है, “निर्वाचन कार्य में लगे विधानसभा क्षेत्र बरहज के जिस अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया है, उसने अपने पद का दुरुपयोग किया है। इस मुकदमे से मुझे, मेरे मान-सम्मान को भारी ठेस पहुंची है। निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता प्रभावित हुई है। कृपया दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे की जांच कर इसे वापस लेते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की कृपा करें। ताकि चुनाव आयोग की निष्पक्षता बनी रहे।”

अधिकारी ने दी शिकायत
दरअसल बीते दिन बरहज थाना पुलिस ने विधानसभा से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मुरली मनोहर जायसवाल, उनके समर्थकों-सहयोगियों के साथ करीब 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि प्रशासन से बिना मंजूरी के जायसवाल ने रैली निकाली। स्टैटिक मजिस्ट्रेट राजेंद्र नाथ ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी थी।

Related posts

गोरखपुर : सीएम ने शहर में कानून-व्यवस्था का जाना हाल, खास स्थानों पर गूंजेगी देश भक्ति की धुन

Abhishek Kumar Rai

Children’s Day 2022 : रोटरी क्लब देवरिया ने जिला जेल में बंद महिला बंदियों के बच्चों संग बांटीं खुशियां, ऐसे मनाया बाल दिवस

Abhishek Kumar Rai

सावधानी : फसल में फाल आर्मी वर्म कीट के प्रकोप से सतर्क रहें किसान, ऐसे करें पहचान और जानें बचाव के उपाय

Sunil Kumar Rai

DEORIA : सीडीओ ने विकास कार्यों की समीक्षा की, पिछड़ रहे ब्लॉक के लिए जारी हुए आदेश

Sunil Kumar Rai

‘अग्निशमन सेवा को और मजबूत करने की जरूरत,’ शहीद स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने कही ये बात

Satyendra Kr Vishwakarma

BREAKING : शलभ मणि त्रिपाठी ने खुद को बताया बेकसूर, सोशल मीडिया पर लिखा पूरा सच

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!