खबरेंपूर्वांचल

गोरखपुर : सीएम ने शहर में कानून-व्यवस्था का जाना हाल, खास स्थानों पर गूंजेगी देश भक्ति की धुन

Gorakhpur News : गोरखपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अफसरों संग समीक्षा बैठक की। इसमें कानून-व्यवस्था की बेहतरी, यातायात और पर्यटन पर उन्होंने प्रजेंटेशन देखा।

कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीएम ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस थानों पर आने वाले लोगों के लिए बैठने, पेयजल आदि की व्यवस्था हो। शिकायतों की सुनवाई संवेदनशीलता के साथ की जाए। पुलिस थानों पर अनावश्यक पड़े सामानों का नियमानुसार निस्तारण भी कराया जाए। पुलिस पेट्रोलिंग को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया जाए। सप्ताह में एक दिन शहीद स्थलों, पर्यटन स्थलों पर पुलिस बैण्ड द्वारा देश भक्ति की धुन बजायी जाए।

वनटांगिया तक पहुंचे सुविधाएं
कलेक्ट्रेट एवं कमिश्नरी को इंटीग्रेटेड ऑफिस बनाने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के निर्देश देते हुए कहा कि गोरखपुर मण्डल में पर्यटन की अनेक सम्भावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट गांव बनाने की दिशा में भी कार्य किया जाए। स्ट्रीट वेन्डरों का व्यवस्थित पुनर्वासन किया जाए। सड़कों के चौड़ीकरण के साथ ही, जल निकासी के लिए ड्रेनेज तथा अण्डरग्राउण्ड केबलिंग की व्यवस्था की जाए। वनटांगिया गांव, मुसहर बस्ती में मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएं।

ट्रैफिक नियमों का पालन कराएं
उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात पाने के लिए यातायात नियमों का पालन किया जाना आवश्यक है, ताकि आवागमन सुगमता से संचालित होता रहे। बैठक के दौरान मण्डल के सभी जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जनपद के विकास कार्यक्रमों की प्रगति तथा पुलिस अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया।

Related posts

DEORIA : अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर की अगुवाई में हुई खास बैठक, बनी ये सहमति

Sunil Kumar Rai

Amrit Mahotsav : सीएम योगी ने वीरता पुरस्कार से पुरस्कृत वीरों और परिजनों को किया सम्मानित, उनके योगदान की दिलाई याद

Sunil Kumar Rai

पौधों की होगी जीयो टैगिंग : योगी सरकार ने की पुख्ता तैयारी, रोपे गए हर पौधे की मिलेगी पूरी जानकारी

Shweta Sharma

अवसर : योगी सरकार हर साल 12 हजार होमगार्ड्स की करेगी भर्ती, पुलिस जैसी मिलेंगी सुविधाएं, जानें विभाग की पूरी योजना

Sunil Kumar Rai

Ayushman Excellence Award 2022 : स्वास्थ्य सेवा में सुधार के क्षेत्र में यूपी बना चैंपियन, देश के दूसरे राज्यों को पछाड़ा, भारत सरकार ने दिया सम्मान

Sunil Kumar Rai

शाहजहांपुर : 88 साल के बुजुर्ग ने अधिवक्ता के हत्याकांड को दिया अंजाम, बताई ये वजह

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!