खबरेंदेवरिया

दो दिन बंद रहेंगे देवरिया के सभी स्कूल : बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने दिया कड़ाई से पालन का आदेश

Deoria News : जनपद में भारी शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने स्कूलों में जारी छुट्टियां बढ़ा दी हैं। उन्होंने सभी विद्यालयों से इसका कड़ाई से पालन करने को कहा है।

बीएसए की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि जनपद देवरिया में बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित एवं समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा 8वीं तक के छात्र – छात्राओं के लिए 29 जनवरी और 30 जनवरी को अवकाश घोषित किया जाता है। हालांकि उन्होंने कहा है कि इस दौरान शिक्षक और अन्य कर्मचारी स्कूल आएंगे और विभागीय कार्यों का निर्वहन करेंगे।

बताते चलें कि पूरे उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। देवरिया में भी इसका असर दिखाई दे रहा है। ठंड को ध्यान में रखते हुए ही बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने जनवरी में ज्यादातर दिन विद्यालयों को बंद रखने का फैसला लिया था।

Related posts

Deoria News : दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने नए अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह को दी शुभकामनाएं, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Sunil Kumar Rai

डीएम की जांच में दो दर्जन से अधिक कर्मचारी मिले अनुपस्थित : हुआ ये एक्शन, इन कार्यालयों में चला चेकिंग अभियान

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी को किया निलंबित, कोला गौशाला में मिली खामियों पर हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर : सितंबर तक तैयार हो जाएगा अटल आवासीय विद्यालय, इस खास वर्ग के बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा

Sunil Kumar Rai

UP Elections 2022 : प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान- सरकारी नौकरी में 40 फीसदी महिलाओं की होगी भर्ती, बस में फ्री यात्रा करेंगी नारी शक्ति

Sunil Kumar Rai

खेती-किसानी : यूपी के किसानों को 7200 कुंतल बीज मुफ्त में बांटेगी योगी सरकार, इस पोर्टल पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!