खबरेंदेवरिया

Deoria News : एससी और एसटी वर्ग के नागरिक प्रशिक्षण के लिए 10 सितंबर तक करें आवेदन, इन ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग

Deoria News : उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया है कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (सब ट्राइबल सबप्लान) के व्यक्तियों को सामूहिक प्रशिक्षण योजना सबप्लान योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 में 90 व्यक्तियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य जिले को आवंटित किया गया है।

8वीं पास हों

चालू वित्तीय वर्ष में पुरूष वर्ग के लिए इलेक्ट्रीशियन एवं महिला वर्ग में टेलरिंग ट्रेड का चयन किया गया है। योजनान्तर्गत 18 से 45 वर्ष तक के अनुसूचित जाति के ऐसे व्यक्ति आवेदन के लिए पात्र होंगे, जो जनपद देवरिया के मूल निवासी हों एवं शैक्षिक न्यूनतम आठवीं पास हों।

यहां करें आवेदन

योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित है। ऑनलाइन आवेदन विभाग के ई-पोर्टल वेबसाइट – https://diupmsme.upsdc.gov.in/ पर आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 10 सितंबर है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, देवरिया में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।

Related posts

नोएडा पुलिस ने किया कमाल : 3 घंटे में अगवा बच्चे को सकुशल बरामद किया, आरोपी ने बताई हैरान करने वाली वजह

Abhishek Kumar Rai

छुट्टा पशुओं की समस्या हो तो इन नंबरों पर करें शिकायत : पीएमयू करेगी निस्तारण

Sunil Kumar Rai

इन गांवों में देवरिया सांसद ने किया जनसंपर्क : बोले- नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच होगा अगला मुकाबला, लोगों से की अपील

Satyendra Kr Vishwakarma

एक कॉल पर यूपी के बीमार पशुधन के लिए उपलब्ध होंगे डॉक्टर : सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री ने 520 मोबाइल यूनिट को किया रवाना

Sunil Kumar Rai

4 महीने में 15 लाख किमी का सफर तय करेगा आदित्य : सीएम योगी ने देश के पहले सोलर मिशन पर इसरो को दी बधाई

Rajeev Singh

मौका : पेंशन योजना के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, हर वर्ग को मिलेगा लाभ, जानें स्कीम की पात्रता-प्रीमियम और मुआवजा

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!