खबरेंदेवरिया

Deoria News : वोटर लिस्ट के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी, जानें महत्वपूर्ण तिथियां

वोटर लिस्ट

Deoria News : जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उप्र के निर्देश के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2023 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया जाना है।

उन्होंने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार

-4 अगस्त 2022 से 24 अक्टूबर 2022 तक मतदेय स्थलों का युक्तीकरण एवं पुर्नगठन, DSE, मतदेय स्थलों एवं मतदाता पहचान पत्रों में डुप्लीकेसी, अनियमितताओं को हटाया जाना, मतदाता सूची में आवश्यकतानुसार मतदाताओं के फोटो की गुणवत्ता में सुधार किया जाना, मतदेय स्थलों का लोकेशन, पुनर्गठन आदि से सम्बन्धित सत्यापित सूची को तैयार किया जाने से सम्बन्धित काम किया जाएगा।

-उन्होंने बताया कि दिनांक 25 अक्टूबर 2022 से 7 नवम्बर 2022 तक प्रारुप 1 से 8 तक को तैयार किये जाने एवं अर्हता तिथि 01 जनवरी 2023 के अनुसार परिस्कृत मतदाता सूची/ड्राफ्ट तैयार किये जाने से सम्बन्धित कार्रवाई की जायेगी।

-9 नवम्बर 2022 को परिस्कृत मतदाता सूची का प्रकाशन कराया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 9 नवम्बर 2022 से 8 दिसम्बर 2022 की समयावधि में दावे और आपत्तियों को प्राप्त किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची को परिष्कृत करने के लिए पुनरीक्षण के दौरान विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।

-26 दिसम्बर 2022 तक सभी दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण कर दिया जाना है।

-3 जनवरी 2023 तक मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के लिए निर्वाचन आयोग की अनुमति प्राप्त करते हुये 5 जनवरी 2023 को अंतिम रूप से मतदाता सूची का प्रकाशन कराया जायेगा।

Related posts

रिश्वत लेते राजस्व लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार : एंटीकरप्शन टीम ने प्लान बना कर पकड़ा

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया : एक जुलाई को 33 लाख पौधे लगाने के लिए गड्ढों की खुदाई शुरू, अफसरों ने संभाली जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 15 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीद : तुरंत होगा भुगतान, समर्थन मूल्य में हुई इतनी बढ़ोत्तरी

Sunil Kumar Rai

कुशीनगर : तमकुहीराज सीट पर बिगड़ेगा कांग्रेस का समीकरण! बसपा ने संजय गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

Abhishek Kumar Rai

यूपी के 12 जिलों में जल प्रलय : 252 गांव बाढ़ से तबाह, बलिया में घाघरा और गोंडा में कुआनो ने मचाई तबाही

Harindra Kumar Rai

आईसीसी वार्षिक रैंकिंग : टी-20 में भारत शीर्ष पर काबिज, मगर टेस्ट और वनडे में इन टीमों ने पछाड़ा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!