खबरेंपूर्वांचल

गोरखपुर : अगले साल तक तैयार होगा महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, ढिलाई पर होगी सख्त कार्रवाई

Gorakhpur News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य अगस्त, 2023 तक पूर्ण कर लिया जाए। आगामी 4 माह में विश्वविद्यालय के कुलपति का आवास तैयार कर लिया जाए।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को गोरखपुर के पिपरी (भटहट) में निर्माणाधीन महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की भौतिक समीक्षा कर रहे थे। इसके उपरान्त, अधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रथम आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण में गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

जवाबदेही तय हो
उन्होंने जिलाधिकारी, गोरखपुर को निर्देशित किया कि विश्वविद्यालय के कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में जवाबदेही तय की जानी चाहिए। निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण न होने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए।

वास्तुकला में भारतीयता दिखाई देगी
विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा के साथ ही निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए टीएसी जांच भी करायी जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि विश्वविद्यालय के वास्तु में भारतीयता दिखायी दे।

पिछले साल हुआ शिलान्यास
बताते चलें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 28 अगस्त, 2021 को महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था। 199980.72 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बन रहे इस विश्वविद्यालय में प्रशासनिक भवन, अकादमिक भवन, अस्पताल, पुस्तकालय, प्रेक्षागृह, संग्रहालय, बालक एवं बालिका छात्रावास के अलावा, कुलपति व अन्य स्टाफ के लिए आवासीय भवन बनाए जाने हैं। आयुष विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की पाठ्येत्तर गतिविधियों के लिए तीन खेल के मैदान भी बनाए जाएंगे।

विधायक, कुलपति रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक पिपराइच महेन्द्र पाल सिंह, आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एके सिंह सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

‘कोहिनूर भारत को लौटा देना चाहिए’ : जानें क्यों भारतीय मूल की नरिंदर कौर ने ये कहा

Abhishek Kumar Rai

भारत को सबसे बड़ी महाशक्ति के रूप में देखना हर भारतीय की इच्छा : सीएम योगी

Satyendra Kr Vishwakarma

किसानों के साथ खड़ी यूपी सरकार, नहीं होने देंगे किसी का नुकसान : सीएम योगी

Sunil Kumar Rai

दिव्यांग सफाईकर्मी की पुत्री का सीएम योगी ने कराया अन्नप्राशन : पूरी हुई मन्नत, बिटिया को अपने हाथों से खिलाई खीर

Rajeev Singh

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा : आरपीएफ ने एक महीने में 365 संदिग्धों से 322 मामले सुलझाए, यात्रियों की चोरी करोड़ों की संपत्ति बरामद

Abhishek Kumar Rai

बेमौसम बारिश से यूपी में 1.02 लाख किसानों की फसल बर्बाद : 7 लोगों की गई जान, इन जिलों में हुआ ज्यादा नुकसान

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!