खबरेंदेवरिया

पुलिस ने 25 हजार के इनामी तस्कर को दबोचा : देवरिया से हरियाणा तक फैला है नेटवर्क, ऐसे मिली कामयाबी

Deoria News : देवरिया जिले की सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को 25 हजार के इनामिया अभियुक्त को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह फरार होने की फिराक में था। उसके खिलाफ पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

मिली सूचना के अनुसार मुखबिर ने पुलिस को जानकारी दी कि संजय पनवाल नाम का अपराधी कहीं फरार होने की तैयारी कर रहा है। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह, उप निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव, कांस्टेबल गणेश कनौजिया, कांस्टेबल आशुतोष भारती, कांस्टेबल राकेश गोस्वामी व कांस्टेबल हरिप्रसाद यादव को लेकर पहुंचे।

पुलिस को देखते ही अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश संजय पर लार थानें में मुकदमा अपराध संख्या 51/2020 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व गौरीबाजार थाने में अपराध संख्या 59/2020 आबकारी अधिनियम व 420/467/468/471 आईपीसी के तहत मुकदमे दर्ज थे।

गिरफ्तार किया गया अभियुक्त संजय पनवाल पुत्र दयानन्द हरियाणा के सोनीपत के खुर्द थाना खरखौदा का रहने वाला है। सलेमपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related posts

Deoria News : जल जीवन मिशन में सुस्ती पर दो फर्मों को नोटिस जारी, सीडीओ ने 10 दिन की मोहलत दी

Abhishek Kumar Rai

Mahavir Jayanti 2022 : भगवान महावीर की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, बैंड-बाजे की धुन पर थिरके लोग

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : जिलाधिकारी ने किया पूर्व सैनिकों का सम्मान, ऐसे जताया आभार

Rajeev Singh

किसान मेले का समापन : आखिरी दिन केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की शिरकत

Sunil Kumar Rai

देवरिया में लापरवाही बरतने पर 5 सीडीपीओ को नोटिस : सीडीओ ने बैठक में दिए आदेश, दी दो दिन की मोहलत

Sunil Kumar Rai

भाजपा ने किया श्रमदान : सांसद, नगर पालिका अध्यक्ष और पार्टी जिलाध्यक्ष ने शहर के गायत्री मंदिर सरोवर की सफाई की

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!