खबरेंदेवरिया

Deoria News : नगर निकाय चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने कसी कमर, सलेमपुर में पार्टी पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति

Deoria News : भाजपा सलेमपुर मण्डल ने नवलपुर में नगर निकाय चुनाव के लिए एक बैठक आहूत की। इसमें स्थानीय चुनाव जीतने के लिए तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष और नगर निकाय चुनाव के जिला संयोजक अरुण सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा का अपना बड़ा व मजबूत संगठन है। मेयर, चेयरमैन और नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव दमदारी से लड़ा जाएगा। हर वार्ड से प्रत्याशी उतारे जाएंगे। ज्यादा से ज्यादा सदस्यों के साथ नगर निकायों में मजबूत सरकार बनाई जाएगी। प्रत्याशी का चयन परिसीमन के बाद वार्ड या निकाय की स्थिति स्पष्ट होने और आरक्षण निर्धारण के आधार पर किया जाएगा।

नगर पंचायत चुनाव प्रभारी रामदास मिश्र ने बताया कि आगामी 18,19 एवम 20 अक्टूबर को नगर पंचायत के 13 वार्डों में बूथों की बैठक 27, 28 व 29 अक्टूबर को होनी है। उन्होंने कहा कि नये मतदाताओं को अधिक से अधिक जोड़ना है। हर वार्ड में एक वार्ड प्रमुख और एक बूथ प्रमुख बनाना है। 7 से 12 नवम्बर के बीच घर-घर सम्पर्क अभियान कार्यक्रम का आयोजन करना है।

नगर पंचायत चुनाव संयोजक रविशंकर ने बताया कि इस बार के नगर निकाय चुनाव में भाजपा अपने पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम किया जाएगा।

दीपावली उत्सव मिलन कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के बीच 22 से 25 अक्टूबर के बीच किया जाएगा। मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने बैठक की अध्यक्षता किया। इस अवसर पर शेषनाथ भाई, विनय पांडेय, अजय दुबे वत्स, विकास रौनियार, गिरिजेश सिंह, सत्यप्रकाश मालवीय आदि उपस्थित रहे।

Related posts

DEORIA : पेंशन स्कीम में पिछड़े देवरिया के ये ब्लॉक, वृक्षारोपण में 2 विकास खंड लक्ष्य से चूके, सीडीओ ने दी चेतावनी

Sunil Kumar Rai

देवरिया के लाखों लोगों को सुविधा : मेडिकल कॉलेज में खुलेंगे 2 और दवा वितरण काउंटर, डीएम ने किया निरीक्षण, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

4 फरवरी से शुरू होगा देवरिया महोत्सव : एडीएम ने किया स्थल का निरीक्षण, पढ़े पूरा कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

Agnipath Scheme : आरएलडी प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने अग्निपथ योजना को बताया धोखा, युवा आक्रोश सम्मेलन आयोजित करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : पर्यटन मानचित्र पर चमकेगा खुखुंदू का प्रसिद्ध जैन मन्दिर, करोड़ों की लागत से बनेगा टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर

Shweta Sharma

बड़ी खबर : आजमगढ़ जिला प्रशासन ने आप सांसद संजय सिंह को जनसभा करने से रोका, बताई ये वजह

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!