खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : पर्यटन मानचित्र पर चमकेगा खुखुंदू का प्रसिद्ध जैन मन्दिर, करोड़ों की लागत से बनेगा टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर

-जिलाधिकारी ने किया तीर्थंकर पुष्पदन्त भगवान के मन्दिर में पूजा अर्चन

-पर्यटन विभाग बनायेगा सवा दो करोड की लागत से टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेन्टर

-पर्यटकों को होगी सुविधा

-सौन्दर्यीकरण की परियोजनाओं का होगा संचालन

Deoria news :  जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने गुरुवार को खुखुन्दू स्थित जैन धर्म के नौवें तीर्थंकर पुष्पदन्त नाथ भगवान के मन्दिर में पूजन अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेन्टर परियोजना के संबंध में मन्दिर के ट्रस्टियों के साथ व्यापक चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि जैन धर्म के नौवे तीर्थंकर का जन्म स्थान होने की वजह से यहां पर्यटन की असीमित संभावनायें मौजूद हैं।

विधि विधान से किया पूजन

जिलाधिकारी आज अपराह्न 02 बजे खुखुदूं स्थित मन्दिर पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने  प्राचीन चरणपादुका मंदिर में तीर्थंकर पुष्पदन्त नाथ भगवान की पारम्परिक विधि विधान से पूजन अर्चन किया। उन्होंने मंदिर के विषय में जानकारी भी प्राप्त की। उन्हें बताया गया कि मंदिर के 5 किमी की परिधि में दर्जनों टीलें है, जहां जैन धर्म से जुडे पुरावशेष हैं।

पर्यटकों को मिलेगी सुविधा

जिलाधिकारी ने यहां पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेन्टर के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। यहां बनने वाले टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेन्टर में पर्यटकों के ठहरने के लिए एक हॉल सहित 7 कमरों का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा पर्यटकों को तीर्थंकर पुष्पदन्त नाथ से जुडी विभिन्न जानकारियां टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेन्टर से प्राप्त होगी।

ये रहे मौजूद

जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में सौन्दर्यीकरण कार्य को पूर्ण करने के लिए पर्यटन विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष  पुष्पदन्त जैन, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविन्द्र, पर्यटन सूचना अधिकारी प्राण रंजन सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

PET Exam 2022 : एग्जामिनर की तरह नजर आए डीएम और एसपी, परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों से की बात, मदद के लिए लगे हेल्प डेस्क

Sunil Kumar Rai

उपलब्धि : लखनऊ यूनिवर्सिटी को नैक से ग्रेड ए + + रैंकिंग मिली, बना प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय, सीएम योगी ने दी बधाई

Harindra Kumar Rai

देवरिया में दु:खद हादसा : पिकअप की चपेट में आने से 5 साल के मासूम की मौत, मां के साथ छठ घाट जाते वक्त हुई घटना

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने विजेता बच्चों को दिया पुरस्कार, विशेष रैली को किया रवाना

Abhishek Kumar Rai

Khadi Mahotsav 2021 : सीएम योगी आदित्यनाथ ने चलाया चरखा, कहा- पहले यह आजादी का प्रतीक था, अब आत्म निर्भर भारत का ब्राण्ड है

Harindra Kumar Rai

UP Election 2022 : विधानसभा चुनाव में माहौल बिगाड़ने वालों पर आयोग की पैनी नजर, की ये कार्रवाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!