खबरेंदेवरिया

स्वच्छता अभियान : सांसद रविंद्र कुशवाहा ने पिपरा मोहन शिव मंदिर की सफाई की, भाजपा कार्यकर्ताओं ने 13 वार्डों को किया स्वच्छ

Salempur news : भाजपा सलेमपुर मण्डल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने के कार्यक्रम के अंतर्गत पिपरा मोहन के शिव मन्दिर में स्वच्छता अभियान चलाया। शिव मंदिर प्रांगण की साफ सफाई की गयी। इस अभियान के तहत सलेमपुर 13 नगर वार्डों के अलावा ग्रामीण बूथ स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया।

लोगों को जागरूक किया जा रहा

सांसद रविंद्र कुशवाहा (Ravindra Kushwaha MP) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है। उन्होंने कोरोना काल जैसी स्थिति में भी देश की अर्थव्यवस्था को संभाले रखा। जीवन में स्वच्छता महत्वपूर्ण है। सामाजिक -धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थान पर परिसर को साफ -सुथरा बनाकर हम स्वच्छता का संदेश दे सकते हैं।प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इन्होंने निभाई जिम्मेदारी

सफाई अभियान में अशोक पांडेय, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, अमरेश सिंह बबलू, मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, त्रिवेणी गुप्ता, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, रविन्द्र श्रीवास्तव, विनय पांडेय आदि ने सफाई की।

13 वार्ड में चला अभियान

कार्यक्रम प्रमुख अजय दूबे वत्स ने बताया कि नगर पंचायत के 13 वार्डों में भरौली में विनय गौतम, पिपरा नाजिर में अनिल ठाकुर, भठवा धर्मपुर में व्यास गोंड़, हरैया के वार्ड नम्बर 4 में पिंटू एवम वार्ड नम्बर 8 में त्रिवेणी गुप्ता, सलाहाबाद में अमित यादव, सुगही में इन्द्रजित मौर्य, परशुराम धाम में अभिषेक जायसवाल, तहसील वार्ड में विनय पांडेय, किशोरगंज में ओमप्रकाश मिश्र, लोहिया नगर में त्रिपुणायक विश्वकर्मा, ईचौना पश्चिमी उमाकांत मिश्र आदि कार्यक्रम प्रमुखों ने अपने वार्डों में सफाई की।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर मनोज सिंह, दीपक श्रीवास्तव, पुनीत यादव, अवधेश मद्देशिया, अनूप उपाध्याय, संजय श्रीवास्तव, गोपाल कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, सन्नी चौरसिया आदि मौजूद रहे।

Related posts

Deoria News : टीम ने विद्यार्थियों को दी सड़क सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव की जानकारी, दिलाई ये शपथ

Shweta Sharma

सीडीओ ने ऑपरेशन कायाकल्प का जाना हाल : देवरिया के इन ब्लॉक में परिषदीय स्कूलों में नहीं हुआ काम, विभागवार रिपोर्ट तलब

Harindra Kumar Rai

एक्शन : ऑनलाइन सट्टेबाजी वाले विज्ञापनों पर लगी रोक, केंद्र सरकार ने मीडिया को जारी की एडवाइजरी

Satyendra Kr Vishwakarma

कार्रवाई : कोरियाई नागरिक रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध शराब बेचते पकड़ा गया, आबकारी विभाग ने कोरिया में बनी बीयर बरामद की

Satyendra Kr Vishwakarma

बड़ी खबर : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 17 अक्टूबर को आएंगे देवरिया, योजनाओं का करेंगे लोकार्पण, जानें पूरा कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं: जानें साल 2026 में क्या रहेगा सरकार का विजन

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!