खबरेंदेवरिया

महाराष्ट्र से 90 लाख का सोना लेकर फरार आरोपी : तलाश में देवरिया पहुंची पुलिस, रसौली गांव के युवक पर आरोप

Deoria News : महाराष्ट्र के भुसावल जनपद में स्थित एक गोल्ड फाइनेंस कंपनी से करीब 90 लाख का सोना लेकर फरार हुए आरोपी की तलाश में स्थानीय पुलिस देवरिया पहुंची है। महाराष्ट्र पुलिस पिछले 3 दिन से गौरी बाजार में लगातार छापेमारी और पूछताछ के जरिए आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।

जानकारी के मुताबिक जनपद के गौरी बाजार क्षेत्र के रसौली गांव निवासी विशाल राय महाराष्ट्र के भुसावल जनपद में मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस में मैनेजर थे। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया है कि जब गोल्ड फाइनेंस कंपनी ने ऑडिटर और एरिया मैनेजर से सोने की जांच कराई, तो उन्हें फर्जीवाड़े का पता चला। दरअसल ब्रांच में रखे 1260 पैकेट में से 16 से 17 पैकेट गोल्ड गायब है।

मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस के अधिकारियों ने इस संबंध में 22 नवंबर को भुसावल जनपद के बाजारपेठ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। हालांकि इस मामले की छानबीन महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच और बाजारपेठ थाना पुलिस मिलकर कर रही है। सबसे पहला संदेह मैनेजर पद पर कार्यरत विशाल राय पर गया और उनकी तलाश के लिए महाराष्ट्र से एक पुलिस टीम 3 दिन पहले गौरी बाजार पहुंची।

महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारी मंगेश कोटला इस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गोल्ड फाइनेंस कंपनी का करीब 2 किलो सोना गायब है। इसकी कीमत करीब ₹90 लाख आंकी गई है। स्थानीय पुलिस की मदद से गांव में दबिश दी गई, लेकिन आरोपित नहीं पकड़ा गया।

हालांकि महाराष्ट्र पुलिस सर्विलांस के जरिए विशाल तक पहुंचने की कोशिश में है। पूछताछ के लिए टीम ने आरोपी के परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को पता चला है कि आरोपी ने अपनी बहन से बात की है। गौरी बाजार के प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस की एक टीम 3 दिन से एक आरोपी की तलाश में है। उन्हें सहयोग दिया जा रहा है।

Related posts

स्नातक चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा : क्षेत्रीय मंत्री बजरंगी सिंह बज्जू ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, ऐसे जीत हासिल करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai

अतीक अहमद को नैनी जेल किया गया शिफ्ट : आज कोर्ट में होगी पेशी

Rajeev Singh

देवरिया में 2 दिसंबर को बजेगी शहनाई : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तिथियां जारी, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Sunil Kumar Rai

अन्त्येष्टि स्थल में घोटाला : डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी से आज ही मांगी रिपोर्ट, जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय

Abhishek Kumar Rai

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती : कुर्मी महासभा ने चौराहे का नाम बदलने की मांग की, विधायक तेजपाल नागर ने दिया आश्वासन

Satyendra Kr Vishwakarma

Swami Vivekananda : भारत विकास परिषद देवरिया के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!