खबरेंदेवरिया

Deoria News : मिड डे मील का खीर घर ले गए रसोइए, बच्चों के परिजनों ने की शिकायत तो प्रधानाचार्य ने दिया यह जवाब

Deoria News : देवरिया जिले के सलेमपुर के एक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में रसोइए मिड डे मील (Mid day meal) का खीर लेकर घर चले गए। इस वजह से अनेक बच्चों को मिड डे मिल के मेनू के अनुसार पूर्ण भोजन नहीं मिला। परिजनों ने इसकी शिकायत प्रधानाचार्य से की।

करीब 70 बच्चे पढ़ते हैं

सलेमपुर के मझौली राज नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 7 में प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय संयुक्त रूप से चलते हैं। एक प्रधानाचार्य सहित आधा दर्जन से अधिक सहायक अध्यापक व शिक्षा मित्र और दोनों विद्यालयों को मिलाकर 60 – 70 विद्यार्थी यहां मौजूद रहते हैं।

रसोइए घर लेकर चले गए       

बुधवार को इस विद्यालय में बड़ी विचित्र स्थिति देखने को मिली। मीनू के मुताबिक विद्यालय में बच्चों के लिए खीर बनवाई गई। मीनू के अनुसार खीर तो बनी, लेकिन गड़बड़ तब हुई जब यहां नियुक्त दो रसोइए आधे से अधिक खीर अपने घर लेकर चले गए। विद्यालय में आये बच्चों में से किसी को खीर मिली और किसी को नहीं मिली। इस सम्बंध में सबके मुंह सिले हुए हैं। हालांकि नगर पंचायत मझौली राज में इसकी चर्चा आम है। 

अब ऐसा नहीं होगा  

इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार गुप्ता से पूछने पर उन्होंने बताया कि विद्यालय में कुछ अभिभावक आए थे और उन्होंने इस तरह की शिकायत की थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसा अब नहीं होगा।

Related posts

दाम्पत्य बंधन में बंधे 326 जोड़े : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, सांसद-विधायक और अधिकारी बने साक्षी, दीं शुभकामनाएं

Abhishek Kumar Rai

UP News : खाद की लाइन में मृत किसानों के परिजनों से मिलीं प्रियंका गांधी, दिलाया ये भरोसा

Harindra Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में नए सर्किल रेट की हो रही तैयारी, जानें प्रशासन का प्लान

Abhishek Kumar Rai

बीएड प्रवेश परीक्षा की होगी लाइव मॉनिटरिंग : बॉयोमेट्रिक और फेस रेकग्निशन के आधार पर लगेगी अटेंडेंस

Rajeev Singh

Amarnath cloudburst : अमरनाथ में 15 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया, 40 लापता की तलाश जारी, देखें VIDEO

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने जारी किया समाधान दिवस का सालाना रोस्टर : जानें किस दिन कौन अधिकारी कहां सुनेगा फरियाद

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!