खबरेंदेवरिया

जानें विकास कार्यों में देवरिया का हाल : सीडीओ की समीक्षा में इन अफसरों पर गिरी गाज

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में शासन से निर्धारित नवीन 37 प्रपत्रों से सम्बन्धित विकास कार्यों की समीक्षा की गयी।

इसमें सीडीओ ने दो माह पहले विद्युत कनेक्शन के लिए धनराशि जमा करने के बावजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धमउर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बहोर धनौती और टीएचआर सदर को कनेक्शन नहीं दिये जाने के कारण सम्बन्धित के विरूद्ध जिलाधिकारी के स्तर से विभागीय कार्रवाई किये जाने के आदेश दिए।

अधिशासी अभियन्ता, विद्युत विभाग देवरिया के द्वारा झटपट पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण आख्या का सत्यापन अन्य अधिकारियों से कराने हेतु जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देश दिये गये। परियोजना प्रबन्धक, सेतु निगम को तीन सेतुओं के एप्रोच का कार्य पूर्ण न कराये जाने के कारण, स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये गये।

मुख्य चिकित्साधिकारी को अनुपस्थित पाये गये 03 चिकित्सकों के वेतन बाधित किये जाने के सम्बन्ध में कोषाधिकारी को प्रेषित पत्र की छाया प्रति उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये। मुख्य चिकित्साधिकारी को परिवार नियोजन का लक्ष्य 4051 के सापेक्ष प्रगति 3917 पाये जाने पर, शत-प्रतिशत पूर्ति इसी माह में पूर्ण कराये जाने के आदेश दिये गये।

पीपीटी परियोजनाओं की समीक्षा में पाया गया कि 07 दिन के अधिक दिनों से 6 खराब उपकरणों से जुड़ी कार्रवाई की विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा मे पाया गया कि 28044 आशाओं के मानदेय भुगतान के सापेक्ष 24730 ही किया गया है। सीडीओ ने एक सप्ताह में निराकरण कर अवगत कराये जाने के निर्देश दिये।

मुख्य विकास अधिकारी ने परियोजना प्रबन्धक, डूडा को प्रधानमंत्री शहरी आवास की प्रगति माह मार्च में शत-प्रतिशत पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उपायुक्त एनआरएलएम को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत महिला समूहों का गठन शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।

सीडीओ ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता को दीर्घकालीन ऋण वसूली की प्रगति खराब पाये जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के आदेश दिये। साथ ही उन्होंने 11 माह के अन्त तक 02 माह से अधिक से अवधि वाली दुकानों का प्रस्ताव अविलम्ब प्रस्तुत कराये जाने के निर्देश दिए।

Related posts

देवरिया : जिला जेल में स्टॉफ और कैदी करेंगे योग, बनी ये योजना

Sunil Kumar Rai

सोमवार को देवरिया आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और सीएम योगी : सड़क परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

Rajeev Singh

निपुण लक्ष्य हासिल करने में मदद करेंगे एनजीओ और उत्कृष्ट शिक्षक : 10 दिसंबर तक प्रदेश भर में चलेगा विशेष अभियान

Sunil Kumar Rai

यूपी : सीएम योगी ने छात्रों को रात 10 बजे तक सो जाने की दी सलाह, बताए ये फायदे

Harindra Kumar Rai

देवरिया : 105 केंद्रों पर शुरू हुई धान की खरीद, कुछ सेंटर पर अफसर गायब रहे, कुछ पर नहीं पहुंचे किसान

Satyendra Kr Vishwakarma

पंजीकृत किसानों को 3 दिन में भुगतान करेगी योगी सरकार : 24 जनवरी तक होगी खरीद, कृषकों को करना होगा ये काम

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!