खबरेंदेवरिया

बीजेपी नेता ने अधिवक्ता की नीयत पर उठाए सवाल : कहा-राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की छवि को धूमिल करने की हो रही नाकाम कोशिश, जानें पूरा प्रकरण

Deoria News : सलेमपुर भाजपा नेता अवधेश यादव ने कहा कि एक अधिवक्ता जान बूझकर राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (Minister Vijay Laxmi Gautam) की छवि को धूमिल करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। राज्य मंत्री ग्राम्य विकास विजय लक्ष्मी गौतम एवम इनके पट्टीदारों से संबंधित पुस्तैनी जमीन का एक प्रकरण अधिवक्ता से चल रहा है, जिस पर ये लोग सैकड़ों वर्ष से शांतिपूर्वक मय मकान व सहन आबाद हैं।

बीजेपी नेता ने बताया, वास्तविकता यह है कि क्रेतागण ने बैनामा आ. न. 2928 में उत्तर पूर्वी कोने पर लिया है और कब्जा आ. न. 2906 में उत्तर पश्चिमी कोने पर चाहते हैं। मामला दीवानी न्यायालय में विगत 17 वर्षों से विचाराधीन है और इसके बावत आज तक किसी से कोई विवाद इस जमीन को लेकर नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी साजिश के तहत मंत्री जी का छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। 10 नवंबर को उप जिलाधिकारी महोदय ने एक टीम गठित कर मौके पर पैमाइश के लिए भेजा। टीम जब पहुँची तो अधिवक्ता ने पैमाइश से इनकार कर दिया। दूसरे दिन 11 नवम्बर को फिर से 2 बार टीम आयी पर अधिवक्ता बार-बार बहाने बनाकर भटकाते रहे और मौके से नदारद रहे।

इससे साफ जाहिर होता है कि जान बूझकर कर मन्त्री की छवि को धूमिल किया जा रहा है। रकबा नंबर 2928 में अधिवक्ता की जमीन है और सामने 2906/2 राज्य मंत्री की खानदानी पुस्तैनी जमीन है, जिसको वकील साहब साजिश के तहत हड़पना चाहते हैं। राजस्व के मानचित्र से रकबा नंबर 2911 के सामने रकबा नंबर 2906 है, जिसका रकबा नंबर 2928 से कोई वास्ता नहीं है।

Related posts

प्लान: यूपी के इन जिलों में हर महीने बड़ा रोजगार मेला आयोजित करेगी योगी सरकार, लाखों लोगों को मिलेगा मौका

Sunil Kumar Rai

मौका : एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठाकर बकाया जमा करें किसान, ब्याज में मिलेगी भारी छूट, सीमित अवधि तक चलेगी ओटीएस स्कीम

Sunil Kumar Rai

समाधान दिवस में सुलझे 41 प्रकरण : डीएम और एसपी ने बरहज तहसील में की सुनवाई, भाटपाररानी में आए सर्वाधिक 81 मामले

Sunil Kumar Rai

Greater Noida West : गौर सौंदर्यम में बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई, निवासियों ने की ये मांग

Abhishek Kumar Rai

पहल : अपने कर्मचारियों को ईएमआई पर इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराएगी ये राज्य सरकार, जानें क्या है पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

प्रशासन गांव की ओर : आईएएस मणि प्रसाद मिश्र ने अफसरों को दी सीख, देवरिया के विकास की दिखाई राह

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!