खबरेंदेवरिया

सलेमपुर में हुआ बुद्धिजीवी सम्मेलन : सांसद रविंद्र कुशवाहा और भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने प्रबुद्धजनों को बताईं सरकार की उपलब्धियां

Deoria / Salempur News : भाजपा सलेमपुर मण्डल ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत ब्लॉक सभागार सलेमपुर में प्रबुद्धजन और बुद्धिजीवी सम्मेलन मनाया। सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। सभागार सम्मेलन में सलेमपुर मण्डल के प्रबुद्धजनों और बुद्धजीवियों ने प्रतिभाग किया। इसमें प्रतिभागियों को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों और विकास कार्यों की उपलब्धियों से वाकिफ कराया गया।

मजबूती से आगे बढ़ रहा है

सांसद रविन्द्र कुशवाहा (Ravindra Kushwaha MP Salempur) ने कहा कि सरकार की नीति और रीति के साथ ही विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का निरंतर प्रयास जारी है। प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) के कुशल नेतृत्व से आज देश विश्वगुरु बनने की तरफ मजबूती से बढ़ रहा है।

देश शक्तिशाली बनकर उभरा है

उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में देश को विश्व पटल पर नई पहचान मिली है और हमारा देश शक्तिशाली बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाई को छू रहा है। भ्रष्टाचारी भागते फिर रहे हैं। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का विकास भाजपा सरकार में संभव हुआ है।

नया आयाम मिल रहा है

जिलाध्यक्ष डॉ अन्तर्यामी सिंह (Dr Antaryami Singh BJP) ने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी इस राष्ट को परम् वैभव पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। दुनिया में भारत की एक अलग पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के विकास में बुद्धिजीवी वर्ग का बड़ा योगदान है। प्रबुद्धजनों के सुविचारों से सरकार को नया आयाम मिल रहा है।

शताब्दी वर्ष मनाएंगे

वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक पांडेय ने कहा कि आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में हम कार्य कर रहे हैं। हम आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में इस वर्ष को मना रहे हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आने वाले शताब्दी वर्ष को मनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आज भारत अपने सम्मान व आत्मरक्षा के लिए स्वयं खड़ा है। हम रहें या न रहें आने वाला शताब्दी वर्ष हमारे लिए अनुकरणीय रहेगा। आज हम सेवा समर्पण के रूप में प्रबुद्ध एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन को मना रहे हैं।

आभार व्यक्त किया

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन अशोक तिवारी ने किया। कार्यक्रम को अमरेश सिंह बबलू, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल, जितेंद्र सिंह, बचनदेव गोंड़, ब्रह्मानन्द मिश्र, रत्नेश मिश्र, कमलेश तिवारी, संजय दूबे, संजय कुशवाहा, रामनयन सिंह, राजेश कुशवाहा, सुनील स्नेही आदि ने सम्बोधित किया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामनयन सिंह, विनय पांडेय, शेषनाथ भाई, धनञ्जय चतुर्वेदी, अजय दूबे वत्स, अनूप मिश्रा, अजीत मिश्र, दीपक श्रीवास्तव, बृजेश दुबे, आशुतोष तिवारी, अजय गौतम, त्रिवेणी गुप्ता, अमरदत्त यादव, तेजपाल सोनू, विनोद ठठेरा, छोटेलाल गुप्ता, राकेश राजभर, अनिल ठाकुर, बृजेश कुशवाहा, भोला बाबा, उमाकांत मिश्र, सिंटू सिंह, अवधेश मद्देशिया, इंद्रजित मौर्य, अमित सिंह, आशीष मिश्र, संजय श्रीवास्तव, अमीत यादव, गीता देवी, चंचल मिश्र, मुरली जायसवाल, प्रभाकर दूबे, राजन सोनकर, राजेश रावत, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।

Related posts

डीएम ने एसटीपी की भूमि का किया निरीक्षण : जल निगम के दो अफसरों का रोका वेतन, इस वजह से हुए नाराज

Rajeev Singh

Ayodhya Deepotsav 2021: अयोध्या में जले 12 लाख से ज्यादा दीये, योगी सरकार ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड, PHOTO SERIES

Harindra Kumar Rai

DEORIA : अग्रवाल महासभा और रेड क्रॉस सोसाइटी के ब्लड डोनेशन कैंप में 55 लोगों ने दिया रक्त, डीएम जेपी सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने किया उद्घाटन

Abhishek Kumar Rai

Gorakhpur Link Expressway का 67 प्रतिशत काम पूरा : आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने लिया जायजा, दिए ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

AOA Election : गार्डन ग्लोरी सोसाइटी में 9 पदों के लिए हुआ चुनाव, आशीष सिन्हा को सबसे ज्यादा 195 वोट मिले, पढ़ें सभी विजेताओं के नाम

Abhishek Kumar Rai

कुशीनगर में हृदयविदारक हादसा : हल्दी की रस्म के दौरान कुएं में गिरने से 13 महिलाओं और बच्चियों की मौत, एक दर्जन घायल, गांव में मचा कोहराम

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!