खबरेंदेवरिया

डीएम ने एसटीपी की भूमि का किया निरीक्षण : जल निगम के दो अफसरों का रोका वेतन, इस वजह से हुए नाराज

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) ने गुरुवार को लार टाउन में प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भूमि का निरीक्षण किया।

डीएम ने बिना सूचना एवं अनुमति के जनपद से बाहर जाने पर जल निगम के अधिशासी अभियंता तथा बिना किसी तैयारी एवं जानकारी के आने पर सहायक अभियंता का वेतन रोकने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरणीय सुरक्षा की दृष्टि से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट-एसटीपी (Sewage Treatment Plant – STP) अत्यंत आवश्यक है। इसके निर्माण में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

डीएम जेपी सिंह ने बताया कि एनजीटी (NGT) द्वारा पारित आदेश क्रम में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंर्तगत एसटीपी का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत नगर पंचायत लार में 3 MLD के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा 5 KLD के ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा।

इसके लिए राज्य स्तरीय तकनीकी समिति एवं उच्च स्तरीय तकनीकी समिति ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में विस्तृत डीपीआर जल निगम नगरीय द्वारा तैयार किया गया है। प्रस्तावित परियोजना का निर्माण जल निगम नगरीय द्वारा किया जाना है, जिसकी कुल प्रस्तावित लागत 18 करोड़ 60 लाख रुपये है।

जिलाधिकारी जेपी सिंह ने मौके पर ग्रामीणों से संवाद किया और स्थलीय जानकारी प्राप्त की। जल निगम नगरीय के सहायक अभियंता बिना डीपीआर एवं अन्य आवश्यक अभिलेख के मौके पर आए थे, जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की और दिसंबर माह के वेतन पर रोक के साथ उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। इस दौरान तहसीलदार सलेमपुर मिसरी लाल, ईओ लार राजन तिवारी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

देवरिया से दुःखद खबर : आकाशीय बिजली गिरने से फिर दो की मौत, लगातार दूसरे दिन गई दो जानें, कई घरों को नुकसान

Abhishek Kumar Rai

UP Election-2022 : 61 विधानसभा सीटों के लिए 1 लाख से ज्यादा कर्मी तैनात, 26 हजार बूथों पर होगा मतदान

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने 240 अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र : बोले- माफिया नहीं,गरीबों के प्रति है सरकार की संवेदना

Sunil Kumar Rai

महिला अपराधों के निस्तारण में यूपी अव्वल : इन राज्यों को पछाड़ा, सीएम योगी ने गृह विभाग की थपथपाई पीठ

Rajeev Singh

प्रदेश में छुट्टा गोवंश संरक्षण की प्रक्रिया तेज करेगी योगी सरकार : इस काम में लाई जाएगी तेजी, तीसरी किस्त हुई जारी

Rajeev Singh

सीएम योगी आदित्यनाथ का आदेश : त्योहारों में कायम रहे कानून-व्यवस्था, जमाखोरों के खिलाफ हो एक्शन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!