खबरेंपूर्वांचल

SP Candidates list released : सपा ने 10 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, देवरिया सदर से पिंटू सैंथवार और बरहज से विजय रावत को उम्मीदवार बनाया

Deoria News : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने यूपी विधानसभा चुनाव-2022 (UP Vidhansabha Chunav-2022) के लिए पूर्वांचल के 7 जिलों के 10 विधानसभा क्षेत्रों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें देवरिया सदर सीट से पिंटू सैंथवार और बरहज से विजय रावत को मौका दिया गया है। पार्टी की तरफ से सूची आज जारी की गई है।

जिन अन्य उम्मीदवारों को लिस्ट में शामिल किया गया है, उसमें बस्ती की रुधौली सीट से राजेंद्र चौधरी और बस्ती सदर सीट से महेंद्र यादव का नाम शामिल है। महाराजगंज की फरेंदा सीट से परशुराम निषाद को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

तमकुहीराज सीट के लिए प्रत्याशी घोषित

कुशीनगर की तमकुहीराज सीट से उदय नारायण गुप्ता को समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया है। यह सीट बेहद खास है। क्योंकि यहीं से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी नामांकन किया है। जबकि कुशीनगर सीट से राजेश प्रताप राव ‘बंटी राव’ को टिकट दिया गया है। मऊ की मधुवन सीट से सुधाकर सिंह और बलिया की बैरिया सीट पर जयप्रकाश अंचल को सपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। चंदौली की सैयदराजा सीट पर मनोज सिंह डब्लू को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

दिलचस्प होगा मुकाबला

देवरिया सदर सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि यहां भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी (Shalabh Mani Tripathi) को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने सोमवार को ही अपना नामांकन किया था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से पुरुषोत्तम नारायण सिंह देवरिया सदर सीट से दम ठोक रहे हैं।

Related posts

देवरिया में उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : डीएम ने विक्रय केंद्र का किया निरीक्षण, असुविधा हो तो हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

Abhishek Kumar Rai

इंडियन रेड क्रास सोसाइटी देवरिया ने नर्सेज को किया सम्मानित : उप सभापति ने दिलाया ये भरोसा

Rajeev Singh

यूपी : मिथक तोड़ दूसरी बार मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, 52 विधायकों ने ली शपथ, देखें लिस्ट

Abhishek Kumar Rai

भाजपा ने देवरिया में लगाए 8300 पौधे : सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारियों ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

Sunil Kumar Rai

यूपी : मुख्यमंत्री आरोग्य मेले से ग्रामीण समाज में बदला स्वास्थ्य का स्तर, 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लिया लाभ

Abhishek Kumar Rai

भाजपा ने चलाया बूथ विजय अभियान : प्रचंड बहुमत से सलेमपुर में जीतेगी पार्टी, मीडिया प्रभारी अम्बिकेश ने किया दावा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!