खबरेंदेवरिया

जिलाधिकारी ने सहोदर पट्टी में सुनीं जनसमस्याएं : ग्रामीणों को दिलाया ये भरोसा, पात्रों को बांटे प्रमाणपत्र

Deoria News : देसही देवरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत सहोदर पट्टी में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौपाल के दौरान राजस्व, आवास, पेंशन, राशन समेत विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित प्रार्थनापत्र प्राप्त किए गए। जिलाधिकारी ने सभी प्रार्थनापत्रों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए स्टॉल लगाए गए थे, जिनका जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर पात्र लाभार्थियों को प्रमाणपत्र एवं योजनाओं का लाभ भी वितरित किया गया। चौपाल कार्यक्रम में अन्नप्राशन एवं गोदभराई संस्कार भी संपन्न हुए।

जिलाधिकारी ने कहा कि “चौपाल का उद्देश्य शासन की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना है, ताकि लोगों को सरकारी सुविधाएं शीघ्र और सरलता से मिल सकें।” उन्होंने निर्देश दिया कि चौपाल में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी के परिजन को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

चौपाल से पूर्व जिलाधिकारी ने आजाद चौराहा स्थित शहीद सोना सोनार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर श्रुति शर्मा के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related posts

सीडीओ रवींद्र कुमार ने सिल्ट सफाई कार्यों का किया सत्यापन : जानें कहां क्या फीडबैक मिला

Sunil Kumar Rai

देवरिया में बोले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही : ड्रोन तकनीक से किसानों को खेती में आसानी होगी, जानें कृषकों के लिए कैसे फायदेमंद है

Harindra Kumar Rai

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने की देवरिया में विकास कार्यों की समीक्षा : इन विभागों को दिए आदेश, मांगी ये रिपोर्ट

Swapnil Yadav

महिलाओं को सशक्त करेगा नारी शक्ति वंदन विधेयक : अलका सिंह

Shweta Sharma

BIG NEWS : कुख्यात तस्कर अनवर की 71 लाख की संपत्ति कुर्क, 20 सालों से कर रहा अवैध कारोबार, 24 से ज्यादा मुकदमे दर्ज

Sunil Kumar Rai

देवरिया के उत्कृष्ट खिलाडियों को डीएम एपी सिंह ने किया सम्मानित : खेल से करियर बनाने पर दिया जोर

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!