खबरेंदेवरिया

Deoria News : टीम ने विद्यार्थियों को दी सड़क सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव की जानकारी, दिलाई ये शपथ

Deoria News : आदर्श समता गर्ल इंटर कॉलेज धरमेर में सड़क सुरक्षा टीम ने सड़क सुरक्षा जागरूकता, सायबर फ्रॉड सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण अभियान चलाया। कॉलेज में उपस्थित छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा व यातायात के नियमों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

जानकारी दी गई
इस दौरान काफी संख्या में विद्यालय के छात्र व शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम में सबसे पहले मां सरस्वती को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया। अतिथियों के स्वागत में छात्रा तब्बसुम व रितु ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियम, हेलमेट सीटबेल्ट का उपयोग, इमरजेंसी सेवाएं, साइनेज, ट्रैफिक लाइट, हैंड साइन, इमरजेंसी सेवा 1090, 181, 1930, 1076 सहित अन्य संबंधित तथ्यों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

नियम पालन के लिए करें जागरूक
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय सड़क सुरक्षा उपनिरीक्षक मईल ज्ञान सिंह पटेल ने बताया कि प्रति वर्ष देश व राज्य में हजारों की संख्या में सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिससे काफी लोगों की मृत्यु हो जाती है। इन सब को देखते हुए हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि सड़क दुर्घटना के नियंत्रण के लिए सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करें तथा अपने घर परिवार के सदस्यों, मित्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।

सड़क सुरक्षा में कमी आ सकती है
यातायात नियमों का पालन सभी के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि सड़क दुर्घटनाएं किसी व्यक्ति विशेष की नहीं होती। सड़क दुर्घटना किसी के साथ भी हो सकती है। जिसके कारण परिवार को बहुत बड़ी क्षति पहुंचती है। इन सब को देखते हुए अपने परिवारजनों की सहायता प्राप्त करें। जिससे सड़क दुर्घटना में भी कमी लाई जा सकती है। अंत मे सभी छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।

इन्होंने लिया हिस्सा
इस दौरान महिला आरक्षी अनिता सिंह, प्रियंका, रामचंद्र मौर्य, धनन्जय बिंद, प्रभारी प्रधानाचार्य बालमुकुन्द मिश्र, रविशंकर तिवारी, पद्माकर मिश्र, नीरज मिश्र, जय मिश्र, अनिता तिवारी, पूनम विश्वकर्मा, हेमंत मिश्र, विद्याराम सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Related posts

यूपी : 23 मई से शुरू होगा विधानसभा का सत्र, इस सेशन में बजट पेश करेगी योगी सरकार, विपक्षी दलों से की ये अपील

Abhishek Kumar Rai

गौतमबुद्ध नगर में स्वरोजगार का सुनहरा मौका : आवेदन में बचे सिर्फ 2 दिन, दिव्यांगजन भी उठाएं लाभ

Rajeev Singh

Lumpy skin disease : देवरिया में पशुओं के मेले पर रोक, लम्पी स्किन रोग से बचाव के लिए प्रशासन ने किए ये उपाय, जानें संक्रमण के लक्षण

Sunil Kumar Rai

देवरिया: सुभासपा ने ओमप्रकाश राजभर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की, हमलावरों पर कार्रवाई नहीं हुई तो…

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : यूपी के 16 करोड़ गन्ना किसानों ने इस तकनीक का किया इस्तेमाल, मिल रही कई सहूलियत

Sunil Kumar Rai

DEORIA : सपा नेता पूर्णेन्दु तिवारी पीडी ने फिर उठाई देवरिया बस अड्डे के पुनर्निर्माण और इलेक्ट्रिक बसें चलाने की मांग, खस्ताहाल सड़कों पर पूछे सवाल

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!