खबरेंदेवरिया

Deoria News : विदेश भेजने के नाम पर दो सगे भाइयों ने कई को ठगा, मामला दर्ज हुआ

Deoria News : देवरिया में विदेश भेजने के नाम पर एक निवासी से ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने नाइजीरिया (Nigeria) भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप में रुद्रपुर कोतवाली में 2 सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी रुद्रपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि वादी बरियारपुर थाना क्षेत्र का निवासी है।

पैसे मांगे

देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बगहा मठिया गांव के रहने वाले पिन्टू यादव पुत्र स्वर्गीय मुंशी यादव ने रुद्रपुर थाने में दिए तहरीर में कहा है कि वह बेरोजगार है। रुद्रपुर थाना अंतर्गत कोईल गढ़हा गांव के रहने वाले 2 सगे भाई राजेश यादव और राममिलन यादव ने उससे संपर्क साधा तथा नाइजीरिया भेजने के लिए बीजा दिलाने के नाम पर पैसे मांगे।

पीड़ितों की लिस्ट दी

पीड़ित पिन्टू यादव ने राजेश यादव के बैंक खाता में 20 हजार रुपये भेज दिया। रुद्रपुर पुलिस को दिए तहरीर में पिंटू यादव ने कहा है कि आरोपी राजेश यादव छत्तीसगढ़ प्रांत के राजगढ़ स्थित जिन्दल स्टेट पावर लिमिटेड में कार्यरत था। पीड़ित ने रूद्रपुर थाने में एक सूची दिया है, जिसमें तमाम युवाओं से नाइजिरिया भेजने के नाम पर राजेश और राम मिलन ने पैसे लिये है। पिंटू ने तहरीर में कहा है रुपये देने वाले सभी पासपोर्ट धारक हैं।

जांच की जा रही है

पीड़ित युवक की तहरीर के आधार पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस प्रकरण के बारे में बताते हुए रूद्रपुर प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि आरोपी सगे भाई हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

देवरिया में बड़ा फर्जीवाड़ा : महंत ने सोहसा कुटी की लाखों की संपत्ति अपने नाम कराई, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई मदद की गुहार

Satyendra Kr Vishwakarma

मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों का लिया जायजा : 25 नवंबर को पीएम मोदी फहराएंगे भगवा ध्वज

Kajal Singh

देवरिया : चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों से प्रशासन ने मांगी ये जानकारी, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

प्रदेश सरकार राष्ट्रीय पशु बाघ के संरक्षण को लेकर संवेदनशील है : सीएम योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai

Dhanteras 2022 : आरोग्य भारती ने सिंघई गांव में स्वास्थ्य के देवता की पूजा-अर्चना की, विधि-विधान से मनाई जयंती

Sunil Kumar Rai

पीसीएस-2023 परीक्षार्थियों के लिए देवरिया में खास इंतजाम : नेहरू युवा केंद्र ऐसे कर रहा मदद

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!