खबरेंदेवरिया

रूफटॉप सोलर लगवाने का सुनहरा मौका : केंद्र और राज्य सरकार दोनों से मिल रहा अनुदान, भारी बिजली बिल से मिलेगी निजात

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) की अध्यक्षता में शनिवार को सोलर रूफटॉप ऑनग्रिड सिस्टम के स्थापना के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गयी। बैठक में जनपद के सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे। उनको अवगत कराया गया कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।

जिसको बड़े पैमाने पर लागू करने के लिए एवं घरेलू उपभोक्ताओं को कैसे छूट मिले और कैसे लाभ हो, इसके सन्दर्भ में गोविन्द तिवारी परियोजना प्रभारी यूपीनेडा देवरिया एवं अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड (डिस्काम) देवरिया एवं गौरी बाजार ने विस्तृत रूप से जानकारी दी।

“उपभेक्ता द्वारा अपने घरेलू विद्युत कनेक्शन की क्षमता के आधार पर ऑनग्रिड योजना सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाने के लिए एमएनआरई भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल पोर्टल (www.solarrooftop.gov.in) पर अनिवार्य रूप से अपना अवेदन / पंजीकरण कर केन्द्रीय एवं राज्यानुदान दोनों का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

ऑफर की जानकारी यूपीनेडा पोटर्ल (www.upnedasolarrooftopportal.com) पर जाकर की जा सकती है। जिससे लाभार्थी अपने वेण्डर (संयंत्र स्थापनकर्ता फर्म) यूपीनेडा द्वारा अधिकृत सनराइज़ एनर्जी, बी/38, नाथ नगर, देवरिया मोबाइल – 8707871419, 7765944812 का चयन पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं।

संयंत्र की स्थापना के उपरान्त राज्यानुदान यूपीनेडा द्वारा एवं केन्द्रानुदान सम्बन्धित डिस्काम (विद्युत विभाग) के द्वारा संयंत्र की क्षमता के आधार पर लाभार्थी के खाते में (डीबीटी) के माध्यम से प्राप्त होगा। केन्द्रानुदान के अन्तर्गत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 01 किलोवाट से 03 किलोवाट तक रूफटॉप सोलर पावर प्लांट संयंत्र पर अनुदान रुपये 14588.00 प्रति किलोवाट अनुमन्य है।

3 किलोवाट से अधिक 10 किलोवाट के संयंत्रों पर 7294.00 प्रति किलोवाट अनुदान अनुमन्य है। इसके अतिरिक्त राज्यानुदान 15000.00 प्रति किलोवाट अधिकतम रुपये 30000.00 का प्रावधान है। सोलर सिस्टम से प्रति किलोवाट लगभग 04 यूनिट तक प्रतिदिन विद्युत उत्पादन होता है।

इसी प्रकार 1 किलोवाट संयंत्र एक माह में लगभग 120 यूनिट का विद्युत उत्पादन होगा, जिससे उपभोक्ता को 120 यूनिट बिजली का बिल कम पड़ेगा। संयंत्र पर व्यय की गयी धनराशि 3-4 वर्ष में वसूल हो जाती है।”

मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं इम्पैनल्ड वेन्डर को यह निर्देश दिया कि इस योजना का व्यापक पैमाने पर प्रचार-प्रसार कर उपभोक्ताओं को जागरूक करें एवं लाभ पहुचाएं। जिससे कि सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना का लाभ बिजली उपभोक्ताओं को मिल सके।

बैठक में अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड देवरिया एवं गौरीबाजार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद देवरिया एवं गौरा बरहज, इम्पैनल्ड वेण्डर सनराइज़ एनर्जी नाथ नगर, देवरिया और जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

BR Ambedkar Jayanti 2022: डॉ अंबेडकर के सपनों को साकार कर रही योगी सरकार, बाबा साहेब की जयंती पर सीएम ने ऐसे किया याद

Harindra Kumar Rai

Hariyali Teej 2022 : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ग्रीनआर्च सोसाइटी में महिलाओं ने मनाया तीज महोत्सव, मनीषा अग्रवाल बनीं तीज क्वीन

Satyendra Kr Vishwakarma

लोकसभा उपचुनाव नतीजे : देवरिया भाजपा में जश्न का माहौल, जानें जनप्रतिनिधियों ने क्या कहा

Sunil Kumar Rai

योगी सरकार का फैसला : 4 मई तक सरकारी अफसरों की छुट्टी रद्द, 24 घंटे में ज्वाइन करनी होगी ड्यूटी, जानें वजह

Harindra Kumar Rai

7 दिसंबर को होगा चुनाव अधिकारियों का प्रशिक्षण : सीडीओ ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया में दर्दनाक घटना : भैंस को नहलाने गए पिता को बचाने नदी में उतरी दो बेटियां, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दो की मौत से पसरा मातम

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!