खबरेंदेवरिया

बीजेपी किसान मोर्चा प्रशिक्षण : देवरिया में जुटे पार्टी के दिग्गज, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता बोले-तपस्वी कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का (BJP Kisan Morcha Deoria) जिला प्रशिक्षण वर्ग चार सत्रों में जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ प्रदेश महामंत्री, क्षेत्रीय प्रभारी और एमएलसी अनूप गुप्ता ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि करके और दीप प्रज्ज्वलन करके किया।

कार्यकर्ताओं ने सर्वस्व न्यौछावर किया
जिला प्रशिक्षण वर्ग उदघाट्न सत्र के मुख्य वक्ता विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने भाजपा का इतिहास, विकास विषय पर बोलते हुए कहा कि बीजेपी तपस्वी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 1951 में जनसंघ की स्थापना के साथ देश में एकात्म मानववाद, अंत्योदय की संकल्पना को साकार करने के लिये कार्यकर्ताओं ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। 6 अप्रैल 1980 को जनसंघ के नेताओं ने जनता पार्टी का साथ छोड़कर पंच निष्ठाओं के आधार पर भारतीय जनता पार्टी का गठन किया।

अनुशासन की सीख देता है
देश की एकता और अखंडता को बरकरार रखने के लिये भाजपा ने लगातार कार्य करते हुए 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई, जो अब सबका साथ-सबका विकास के साथ शानदार भारत का पुनर्निर्माण कर रही है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा पवन कुमार मिश्र ने मुख्य वक्ता सहित उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग हमें भाजपा की रीति-नीति से परिचय कराने के साथ अनुशासन की सीख भी देता है।

सेतु की तरह काम करता है
केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और किसान मोर्चा की भूमिका विषय पर सम्बोधित करते हुए सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी (Deoria MP Dr Ramapati Ram Tripathi) ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा भाजपा का एक अहम मोर्चा है, जो सरकार एवं देश के किसानों के मध्य एक सेतु की भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्राकृतिक खेती पर किसानों के मध्य जागरूकता फैलाने का कार्य भी करे।

विशिष्ट विचारधारा है
संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर बोलते हुए मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि संगठन के अंदर भाजपा की एक विशिष्ट विचारधारा है, जिसके कारण हमारे लिये राष्ट्र प्रथम है, पार्टी दूसरे नंबर पर और व्यक्ति तीसरे नंबर पर है। संगठन संरचना में चार क का महत्व है, जिसमें कार्यकर्ता, कार्यालय, कोश और कार्यक्रम के अंतर्गत संगठन के माध्यम से हम अपनी कार्यपद्धति को लेकर समाज के बीच मे जाते हैं।

तिलक लगाकर स्वागत किया
प्रशिक्षण प्रवासी प्रमुख सुनील तिवारी ने हमारा विचार परिवार विषय पर बोलते हुए कहा कि भाजपा लगभग 2 दर्जन अनुसांगिक संगठनों के माध्यम से अपने विचार को जन-जन तक पहुंचा रही है। प्रशिक्षण वर्ग में आये हुए प्रशिक्षार्थियों का प्रियंका सिंह और बेबी पाण्डेय ने पंजीयन कर तिलक लगाकर स्वागत किया।

ये रहे मौजूद
जिला प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य रूप से संजय तिवारी, अम्बिकेश पाण्डेय, दिवाकर यादव, हृदयलाल शर्मा, रविन्द्र राय उर्फ कुँवर, काशीपति शुक्ल, हरीश त्रिपाठी, राजेश कुशवाहा, नागेन्द्र सिंह, भगवान यादव, रितेश शर्मा, प्रमोद पाण्डेय, राघवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related posts

खुशखबरी : गोरखपुर से काशी सहित इन शहरों के लिए फ्लाइट्स शुरू, पूर्वांचल को मिलेगा फायदा

Abhishek Kumar Rai

UP News : देवरिया, कुशीनगर समेत 39 जिलों के 1.39 लाख किसानों के लिए करोड़ों रुपए जारी, सीएम बोले- मदद में देर न हो

Sunil Kumar Rai

साल 2030 तक यूपी में दिखाई देंगी सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल : खरीद पर बड़ी छूट दे रही योगी सरकार, विभागों की बल्ले-बल्ले

Sunil Kumar Rai

देवरिया में पंचतंत्र और हितोपदेश की कहानियों से बच्चों को मिल रहा ज्ञान : इस रैंकिंग में यूपी में मिला चौथा स्थान

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के 67वें डीएम अखंड प्रताप सिंह ने संभाला पदभार : जानें जनपद के नए जिलाधिकारी की सर्वोच्च प्राथमिकताएं

Sunil Kumar Rai

राजनीति : बसपा प्रमुख मायावती ने राष्ट्रपति बनने से किया इनकार, बताई ये वजह

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!